इन दिनों सूरज पंचोली सुर्खियों में हैं। उनकी नई फिल्म 'केसरी वीर' 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। उन्होंने साल 2015 में फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में कदम रखा। उस वक्त वह मुश्किल में थे। वह जिया खान मामले में आरोपी थे। यही वह वक्त था जब सलमान खान ने उनका साथ दिया था। सूरज के लिए यह सहारा आज भी उनके दिल के करीब है। 'हीरो' के ट्रेलर के लॉन्च के दौरान सूरज पंचोली सलमान खान के गले लग कर रोने लगे थे।
Sooraj Pancholi: जब सलमान खान ने गिफ्ट में दे दी थी पूरी फिल्म, सूरज पंचोली ने याद किया भावुक लम्हा
Sooraj Pancholi Salman Khan: सूरज पंचोली ने सलमान खान की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि वह मेरे लिए मसीहा हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल याद किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज पंचोली ने सलमान खान की तारीफ की
हाल ही में स्क्रीन से बातचीत में सूरज पंचोली ने सलमान खान की तारीफ की है। उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। यह रिश्ता एक था टाइगर में सहायक निर्देशक के तौर पर पर्दे के पीछे बना था।
सूरज ने बताया 'जब मेरे पास कोई उम्मीद नहीं बची थी, तब वह एक मसीहा की तरह मेरी जिंदगी में आए। मैं ऐसी जगह पर था जहां मुझे खुशी की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही थी, और फिर भी वह मेरे साथ खड़े थे। एक था टाइगर के सेट पर हम करीब आए। मैंने उनके साथ बहुत समय बिताया। मुझे अभी भी समझ नहीं आया कि वह मुझसे क्यों प्यार करने लगे। शायद उन्होंने मुझमें कुछ देखा। आज मैं जो कुछ भी हूं, वह उनकी वजह से हूं।'
यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने सेना को दान किए इतने करोड़, कहा- उनके बलिदान का भुगतान नहीं कर सकते
सलमान खान ने दिया तोहफा
सूरज पंचोली ने बताया कि सलमान खान के साथ उनका यादगार लम्हा तुर्की का है। उन्होंने बताया 'सुबह के 4 बजे थे और मैं सो रहा था। मेरे रूममेट ने मुझे जगाया और कहा कि सलमान सर हमारे दरवाजे पर हैं। उन्होंने हमें अपने कमरे में बुलाया। मुझे बैठाया, मुझे रेशमा शेट्टी से मिलवाया। इसके बाद उन्होंने कहा 'अब से वह तुम्हारे काम मैनेज करेंगी।' फिर, उन्होंने मुझे फिल्म 'हीरो' का कॉन्ट्रैक्ट दिया और मुझे जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मुझे तोहफे में यह फिल्म दी।'
सूरज का सलमान खान से रिश्ता
उन्होंने आगे कहा 'सलमान सर मेरे पिता के करीबी दोस्त नहीं हैं। वे इंडस्ट्री से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन वे बहुत करीबी नहीं हैं। फिर भी, उन्होंने मेरी मदद इस तरह से की कि उसे समझाना मुश्किल है। कभी-कभी मैं उनसे पूछता हूं, 'मेरे साथ ऐसा क्यों?' और वे बस मुस्कुरा देते हैं।'
सूरज पंचोली का काम
बता दें सूरज पंचोली की नई फिल्म 'केसरी वीर' में सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय हैं। फिल्म एक ऐतिहासिक ड्रामा है। शुक्रवार को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।