फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने सेना को दान किए इतने करोड़, कहा- उनके बलिदान का भुगतान नहीं कर सकते

Sun, 25 May 2025 03:47 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 25 May 2025 03:47 PM IST
सार

Preity Zinta Donatest: अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सेना को कुछ रकम दान की है। वह सेना के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने सेना के प्रति सम्मान जताया।

विज्ञापन
Preity Zinta Donates 1 Crore For Army Widows praised indian army
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम@realpz

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा कई मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। वह काफी उदार भी हैं। अपनी उदारता का परिचय देते हुए प्रीति जिंटा ने सेना की विधवाओं और उनके बच्चों के कल्याण के लिए एक करोड़ रुपये से ज्यादा दान किया है। उन्होंने ये दान ऑपरेशन सिंदूर के तुरंत बाद किया है। भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद किया गया था।

Preity Zinta Donates 1 Crore For Army Widows praised indian army
प्रीति जिंटा - फोटो : X

प्रीति जिंटा ने सेना को दिए एक करोड़
एक आधिकारिक बयान के मुताबिक प्रीति ने दक्षिण पश्चिमी कमान के आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूजब्ल्यूए) को कुल 1.10 करोड़ रुपये का दान दिया। यह दान उनकी इंडियन प्रीमियर लीग टीम पंजाब किंग्स की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत किया गया।
शनिवार को जयपुर में सेना की तरफ से एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें दक्षिण पश्चिमी कमान के सेना कमांडर, शप्त शक्ति एडब्ल्यूजब्ल्यूए के क्षेत्रीय अध्यक्ष और सैनिकों के कई परिवार शामिल हुए। यहां प्रीति ने सशस्त्र बलों के प्रति अपना सम्मान जताया और तारीफ की। 

Preity Zinta Donates 1 Crore For Army Widows praised indian army
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रीति जिंटा ने की सेना की तारीफ
प्रीति ने इस मौके पर कहा 'हमारे सशस्त्र बलों के बहादुर परिवारों को सहायता प्रदान करना सम्मान और जिम्मेदारी दोनों है। हमारे सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों का कभी भी सही मायने में भुगतान नहीं किया जा सकता है। हालांकि, हम उनके परिवारों के साथ खड़े हो सकते हैं और उन्हें आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं। हमें भारतीय सशस्त्र बलों पर बहुत फख्र है और हम अपने देश और इसके बहादुर रक्षकों के साथ समर्थन में खड़े हैं।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Donates 1 Crore For Army Widows praised indian army
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

सेना पर किया पोस्ट
प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा 'मैंने धैर्य, पसीना, खून, आंसू करीब से देखे हैं। कभी-कभी मुझे लगता है कि फौजी परिवार खुद फौजियों से थोड़े मजबूत होते हैं! क्या आपने उन माताओं को देखा है जो हमारे देश के लिए अपने बेटों को कुर्बान कर देती हैं, वे पत्नियां जो अपने पतियों को फिर कभी मुस्कुराते हुए नहीं देख पाएंगी और वे बच्चे जिनके पिता या माता कभी उन्हें जीवन में मार्गदर्शन नहीं दे पाएंगे! यह उनकी वास्तविकता है।' 

विज्ञापन
Preity Zinta Donates 1 Crore For Army Widows praised indian army
प्रीति जिंटा - फोटो : ANI

प्रीति जिंटा का वर्कफ्रंट
काम की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। इसमें उनके साथ सनी देओल हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। यह फिल्म भारत के विभाजन पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed