फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Divyanka-Vivek: दोस्ती, प्यार, शादी कुछ ऐसी है विवेक और दिव्यांका की प्रेम कहानी, जानें पहली मुलाकात का किस्सा

Mon, 16 Jan 2023 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 16 Jan 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Vivek Dahiya love story known unknown facts about their love life and career
दिव्यांका और विवेक - फोटो : social media

टेलिविजन के मोस्ट लविंग कपल्स की लिस्ट में  दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया का नाम भी आता है। फैंस दोनों की जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं, इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि टीवी इंडस्ट्री में विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी की जोड़ी सबकी पसंदीदा है। विवेक और दिव्यांका अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जो फैंस को भी काफी पसंद आते हैं। इतना सब सुन कर आपके मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि आखिर दोनों की मुलाकात कैसे हुई। आपको बता दें कि इनकी लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है, इसमें हार्टब्रेक, दोस्ती, प्यार सबकुछ है। आइए आपको बताते हैं दिव्यांका और विवेक की खूबसूरत लव स्टोरी के बारे में-

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya love story known unknown facts about their love life and career
दिव्यांका और विवेक - फोटो : social media

आज ही के दिन दिव्यांका और विवेक ने एक दूसरे को अपने हमसफर के रूप में चुना था। दिव्यांका और विवेक 2015 से एक साथ हैं। दोनों एक ही शो ‘ये है मोहब्बतें’ में काम कर रहे थे, लेकिन उस दौरान दिव्यांका एक्टर शरद मल्होत्रा को डेट कर रही थीं, लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद दिव्यांका पूरी तरह से टूट चुकी थीं। दिव्यांका अकेली ही सब मैनेज कर रही थीं, लेकिन एक दिन विवेक उनके सेट पर आए और दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत हुई।

इसे भी पढ़ें- OTT This Week: मिशन मजनू से लेकर छतरीवाली तक, इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये शानदार फिल्में और वेब सीरीज

Divyanka Tripathi Vivek Dahiya love story known unknown facts about their love life and career
दिव्यांका और विवेक - फोटो : social media

लंबे समय तक एक ही शो में काम करने के बावजूद दिव्यांका और विवेक ने कभी एक-दूसरे को प्यार वाली नजरों से नहीं देखा था, लेकिन उनके एक अन्य को-स्टार पंकज भाटिया ने दोनों को मिलाने का सफल प्रयास किया। एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया था कि ये पहली नजर का प्यार नहीं, बल्कि अरेंज्ड मैच था, उन्होंने कहा कि उनके को-एक्टर ने उन्हें प्यार का एहसास दिलाया था, तब फिर वो एक-दूसरे को पार्टनर की नजर से देखने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Divyanka Tripathi Vivek Dahiya love story known unknown facts about their love life and career
दिव्यांका और विवेक - फोटो : social media

इसके बाद दोनों के प्यार की कहानी की शुरुआत हुई। दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि विवेक ने उन्हें उनके बर्थडे पर प्रपोज किया था। उस वक्त दिव्यांका विवेक को अपने घरवालों से पहली बार मिलवाने भोपाल ले गयी थीं। वहीं परिवार के बीच में विवेक ने घुटनों पर बैठकर उन्हें शादी के प्रपोज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने ही अपने परिवार की रजामंदी के बाद शादी रचा ली। कई कपल दिव्यांका और विवेक के रिश्ते से ही इंस्पायर होते हैं, क्योंकि इनका रिश्ता मोहब्बत के हर पहलू से होकर गुजरा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed