फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Roshans: दिसंबर में रिलीज हो सकती है डॉक्यू सीरीज 'द रोशन्स', शाहरुख खान भी आएंगे नजर

Mon, 16 Sep 2024 09:22 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 09:22 AM IST
सार

हाल ही में, मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद पर बनी डॉक्यू-सीरीज एंग्री यंग मैन काफी चर्चित रही। इससे दर्शकों को दोनों के बारे में जानने को मिला। अब खबर आ रही है कि रोशन परिवार पर बनी डॉक्यू-सीरीज भी इसी साल दर्शकों के बीच आने वाली है। इसमें रोशन परिवार की विरासत देखने को मिलेगी।
 
विज्ञापन
Docu series on roshan family The Roshans may release in December 2024 Shahrukh Khan will also be seen
ऋतिक रोशन और राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9

हाल ही में, मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद पर बनी डॉक्यू-सीरीज एंग्री यंग मैन काफी चर्चित रही। इससे दर्शकों को दोनों के बारे में जानने को मिला। अब खबर आ रही है कि रोशन परिवार पर बनी डॉक्यू-सीरीज भी इसी साल दर्शकों के बीच आने वाली है। इसमें रोशन परिवार की विरासत देखने को मिलेगी।

Docu series on roshan family The Roshans may release in December 2024 Shahrukh Khan will also be seen
राकेश रोशन और ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9

ऋतिक के चाचा राजेश रोशन ने अपने परिवार पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना तय किया। मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, इसे दिसंबर 2024 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा सकता है। यह एक डॉक्यू-सीरीज होगी, जिसका नाम 'द रोशन्स' है। इसके जरिए रोशन परिवार के सभी कलाकारों की कहानी जानने का मौका मिलेगा। 

Docu series on roshan family The Roshans may release in December 2024 Shahrukh Khan will also be seen
राकेश रोशन और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9

रोशन परिवार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। ऋतिक रोशन के दादा रोशन लाल नागरथ एक मशहूर संगीतकार थे। ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने अभिनय से अपने करियर की शुरूआत की और फिर सफल निर्देशक बने। ऋतिक के चाचा राजेश रोशन भी जाने-माने संगीतकार हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 'द रोशन्स' में बॉलीवुड के कई कलाकार इस परिवार के बारे में कुछ न कुछ जानकारी देते हुए नजर आएंगे। इनमें शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Docu series on roshan family The Roshans may release in December 2024 Shahrukh Khan will also be seen
ऋषि कपूर और राकेश रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @rakesh_roshan9

'द रोशन्स' का निर्देशन शशि रंजन ने किया है। रोशन परिवार के बारे में और बात करें तो ऋतिक के दादा रोशन लाल नागरथ 1947 में मुंबई आए थे, जहां 50 और 60 के दशक में उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। इसके बाद आने वाली पीढ़ियों ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए फिल्म इंडस्ट्री में अभिनय, निर्देशन, फिल्म निर्माण और संगीत के क्षेत्र में सफलता हासिल की।

Aapka Apna Zakir: बॉलीवुड सितारों ने डुबोया जाकिर खान का पहला टीवी शो, सोनी के ये सारे धारावाहिक भी हो गए बंद

विज्ञापन
Docu series on roshan family The Roshans may release in December 2024 Shahrukh Khan will also be seen
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम @hrithikroshan

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी नई फिल्म वॉर 2 में व्यस्त हैं। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, जो रणबीर कपूर के साथ ये जवानी है दीवानी और वेक अप सिड भी बना चुके हैं। दर्शक एक बार फिर से ऋतिक रोशन को मेजर कबीर धालीवाल की भूमिका में देखने के लिए उत्साहित है। वॉर 2 में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। 

Box Office Collection Report: द बकिंघम मर्डर्स की धीमी रफ्तार जारी, स्त्री 2 अब भी दिखा रही कमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed