फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' से साई कुमार का लुक जारी, निर्देशक वेंकी के साथ पहले भी कर चुके हैं काम

Sat, 27 Jul 2024 10:13 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 27 Jul 2024 10:13 AM IST
सार

दुलकर सलमान की तेलुगु फिल्म 'लकी भास्कर' के रिलीज होने में अब बहुत कम वक्त बचा है। ऐसे में फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। आज 'लकी भास्कर' में काम कर रहे एक और अभिनेता के लुक को जारी कर दिया गया है और इसके लिए बेहद खास दिन को चुना गया है।
 

विज्ञापन
Dulquer Salmaan starrer Lucky Baskhar Sai Kumar's look released he worked with director Venky Atluri earlier
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

दुलकर सलमान की तेलुगु फिल्म 'लकी भास्कर' के रिलीज होने में अब बहुत कम वक्त बचा है। ऐसे में फिल्म से जुड़े नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। आज 'लकी भास्कर' में काम कर रहे एक और अभिनेता साई कुमार के लुक को जारी कर दिया गया है और इसके लिए बेहद खास दिन को चुना गया है।

Dulquer Salmaan starrer Lucky Baskhar Sai Kumar's look released he worked with director Venky Atluri earlier
साई कुमार - फोटो : एक्स @SitharaEnts

'लकी भास्कर' के निर्माताओं ने अभिनेता साई कुमार के लुक पोस्टर को रिलीज कर दिया है। आज साई कुमार अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं। इस पोस्टर में साई कुमार शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर गंभीरता दिख रही है। ऐसा लगता है कि फिल्म में उनका रोल काफी प्रभावशाली होने वाला है। बता दें कि साई कुमार जाने-माने डबिंग कलाकार भी हैं और वो निर्देशक वेंकी के साथ 'सर' फिल्म में काम कर चुके हैं। 

Dulquer Salmaan starrer Lucky Baskhar Sai Kumar's look released he worked with director Venky Atluri earlier
फिल्म 'लकी भास्कर' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

'लकी भास्कर' के अभी तक जितने भी पोस्टर सामने आए हैं, उन्होंने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ाने का काम किया है। इस फिल्म का पहला गाना 'श्रीमति गारू' रिलीज हो चुका है। वहीं, टाइटल ट्रैक 28 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार है। निर्माताओं के मुताबिक, इस गाने में 90 के दशक की धुनें सुनने को मिलेंगी। इसे दिग्गज गायिका उषा उत्थुप ने गाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dulquer Salmaan starrer Lucky Baskhar Sai Kumar's look released he worked with director Venky Atluri earlier
'लकी भास्कर' और 'देवरा' - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan/@jrntr

'लकी भास्कर' में दुलकर सलमान के साथ-साथ मीनाक्षी चौधरी भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म 7 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। पहले इसे 27 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन जूनियर एनटीआर की 'देवरा' भी उसी दिन रिलीज होने वाली है। इसलिए तारीख में बदलाव कर दिया गया।

DC Studios New Logo: डीसी स्टूडियो ने जारी किया नया लोगो, मिल्टन ग्लेसर के क्लासिक डीसी बुलेट की दिखी झलक

विज्ञापन
Dulquer Salmaan starrer Lucky Baskhar Sai Kumar's look released he worked with director Venky Atluri earlier
लकी भास्कर - फोटो : एक्स @SitharaEnts

फिल्म का निर्देशन वेंकी एटलुरी ने किया है, जो इससे पहले सर बना चुके हैं। इसका निर्माण नागा वामसी और साई सौजन्या द्वारा सीथारा एंटरटेनमेंट्स और फॉर्च्यून फोर सिनेमाज के बैनर तले किया गया है। इसका संगीत जीवी प्रकाश ने तैयार किया है।

Box Office Collection: डेडपूल एंड वूल्वरिन की धांसू शुरुआत, बैड न्यूज और कल्कि 2898 एडी ने की इतनी कमाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed