फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dupatta Killer: गोवा के महानंद का नाम सुना है?, 15 साल तक हर साल मारता रहा सबसे सुंदर युवती, पढ़िए पूरी कहानी

Wed, 12 Mar 2025 09:00 AM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 12 Mar 2025 09:00 AM IST
सार

क्राइम डॉक्यूमेंट्री ‘दुपट्टा किलर’ के जरिए गोवा के एक सीरियल किलर के आंतक की कहानी दर्शकों को जल्द ही देखने को मिलेगी। यह कहानी लंबी रिसर्च के बाद तैयार की गई है। जानिए, कौन था दुपट्टा किलर?

विज्ञापन
Dupatta Killer Mahanand of Goa He Kept Killing Beautiful Girl Every Year For 15 Years
क्राइम डॉक्यूमेंट्री ‘दुपट्टा किलर’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हालांकि अब विदेशी पर्यटकों की लिस्ट में गोवा का नाम धीरे धीरे हाशिये पर जा रहा है और देश के तमाम दूसरे खूबसूरत समुद्र तटों पर भी ये सैलानी जाने लगे हैं, लेकिन कभी विदेश से आने वाला हर पर्यटक सीधे गोवा ही पहुंचता रहा है। इसी गोवा में एक समय ऐसा भी आया जब वहां एक सीरियल किलर का आतंक पुलिस के लिए चुनौती बन गया। इस सीरियल की कहानी पर लंबी रिसर्च और पुलिस फाइल के कागजात हासिल करके एक डॉक्यूमेंट्री बनी है, जिसका नाम है, ‘दुपट्टा किलर’। 
Dupatta Killer Mahanand of Goa He Kept Killing Beautiful Girl Every Year For 15 Years
‘दुपट्टा किलर’ गोवा में देता था घटना को अंजाम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
‘दुपट्टा किलर’ कहानी है, गोवा की गलियों में घूमते रहे एक ऐसे शिकारी की, जो प्यार और भरोसे के नकाब में मौत का सौदागर बन बैठा। महानंद नाइक उन खौफनाक वारदातों का प्रतीक बन गया, जिसमें 15 सालों मे 16 बेगुनाह औरतों की जिंदगियों को हमेशा के लिए खामोश कर दिया गया। देखने सुनने में स्मार्ट महानंद रिक्शा चलाता था। शिकार को बड़ी चालाकी से फंसाता, उन्हें मोहब्बत का झूठा सपना दिखाता, शादी के मीठे वादे करता, और फिर उन्हीं के दुपट्टे से उनकी सांसें छीन लेता। 

Dupatta Killer Mahanand of Goa He Kept Killing Beautiful Girl Every Year For 15 Years
ब्रिटिश लेखक-निर्देशक पैट्रिग ग्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंंबई

15 साल से भारत में रह रहे ब्रिटिश लेखक-निर्देशक पैट्रिग ग्राहम ने डॉक्यूमेंट्री ‘दुपट्टा किलर’ लंबे शोध के बाद बनाई है। पैट्रिक ग्राहम ने नेटफ्लिक्स के लिए ‘घूल’, ‘लैला’ और ‘वेताल’ जैसी सीरीज की रचना की है। भारत की नंबर वन फिल्म प्रोडक्शन कंपनी यशराज फिल्म्स ने जब वाई फिल्म्स के नाम से युवाओं के लिए अलग तरह की फिल्में व सीरीज बनाने का फैसला किया था, तो पैट्रिक ग्राहम उस मुहिम के लीडर्स में शामिल रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Dabba Cartel Review: तीसरे डॉन से पहले देखिए फरहान अख्तर के ‘बच्चा डॉन’, गजराज और शबाना के कंधों पर टिकी सीरीज 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dupatta Killer Mahanand of Goa He Kept Killing Beautiful Girl Every Year For 15 Years
ब्रिटिश लेखक-निर्देशक पैट्रिग ग्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ग्राहम बताते हैं, “डॉक्यूमेंट्री ‘दुपट्टा किलर’ को बनाना किसी चुनौती से कम नही था। एक ऐसी कहानी जो पहले भी कही जा चुकी है, लेकिन हमेशा अधूरी रही, अब उसे एक नए दृष्टिकोण से देखा गया है। यह सिर्फ अपराध की परतें खोलने की कोशिश नहीं, बल्कि उस सिस्टम की विफलताओं की पड़ताल है जिसने एक सीरियल किलर को सालों तक बेखौफ घूमने दिया। ‘दुपट्टा किलर’ महज एक अपराध कथा नही, बल्कि एक ऐसी फिल्म है जो न्याय, अन्याय और हमारी व्यवस्था की चुप्पी पर सवाल उठाती है।” 

ये खबर भी पढ़ें: Rekha: रेखा के इजहार ए मोहब्बत ने लूट ली महफिल, बोलीं, किसी को चाहो तो इतना कि किसी और चाहत की चाहत न रहे 
विज्ञापन
Dupatta Killer Mahanand of Goa He Kept Killing Beautiful Girl Every Year For 15 Years
क्राइम डॉक्यूमेंट्री ‘दुपट्टा किलर’ का टीजर हुआ रिलीज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डॉक्यूमेंट्री ‘दुपट्टा किलर’ का टीजर जारी हो चुका है और इसके निर्माताओं को उम्मीद है कि इस डॉक्यूमेंट्री से अपराध कथाओं को शोध के साथ कहने के उनके उद्देश्य को समाज में स्वीकार्यता मिलेगी। निर्माता समर खान के मुताबिक, इस डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य लोगों को सतर्क करना और सिस्टम को सजग करना है। अपराध को रोकने के लिए यही दो बातें सबसे कारगर साबित होती हैं। थोड़ी सी अतिरिक्त सतर्कता बड़े अपराधों की रोकथाम में काम आ सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed