फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Eijaz Khan: पवित्रा से ब्रेकअप के बाद एजाज की जिंदगी में हुई प्यार की एंट्री? मिस्ट्री गर्ल के साथ हुए स्पॉट

Wed, 04 Sep 2024 04:45 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 04 Sep 2024 04:45 PM IST
विज्ञापन
Eijaz Khan was spotted with a mystery girl in a night club after Breakup with Pavitra Puniya as per reports
एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @eijazkhan

एजाज खान और पवित्रा पुनिया बिग बॉस 14 शो के दौरान मिले और बाद में दोनों को प्यार हो गया। हालांकि, कुछ वर्षों तक साथ रहने के बाद, इस जोड़े ने अलग होने का फैसला किया, जिससे उनके सभी प्रशंसक बहुत दुखी हुए। अब लगता है कि एजाज खान की जिंदगी में दोबारा प्यार की एंट्री हो गई है। हाल ही में, अभिनेता को एक मिस्ट्री गर्ल के साथ स्पॉट किया गया है।

Eijaz Khan was spotted with a mystery girl in a night club after Breakup with Pavitra Puniya as per reports
एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @eijazkhan

अब टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता को मुंबई के एक नाइट क्लब में मिस्ट्री गर्ल के साथ घूमते हुए देखा गया। सूत्र ने समाचार पोर्टल को बताया कि रविवार को एजाज खान रात के करीब 3 बजे क्लब में चले गए। हालांकि, अभिनेता के साथ एक लड़की भी थी, जो मनोरंजन इंडस्ट्री से नहीं थी। लड़की के साथ एजाज की बातचीत ने उनके आस-पास के सभी लोगों को चर्चा में ला दिया है।

Eijaz Khan was spotted with a mystery girl in a night club after Breakup with Pavitra Puniya as per reports
एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @eijazkhan

सूत्र ने आगे बताया कि एजाज और मिस्ट्री गर्ल दोनों काफी खुश लग रहे थे। एजाज अपनी मिस्ट्री गर्ल के साथ एक-दूसरे की कंपनी को काफी एंजॉय भी कर रहे थे । दोनों के बीच में काफी अच्छी केमिस्ट्री भी देखने को मिसी। एक समय पर उन्हें डांस फ्लोर पर एक निजी पल साझा करते हुए भी देखा गया। सूत्र ने आगे बताया कि एजाज की मिस्ट्री गर्ल भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने नहीं थीं, लेकिन वह एक मॉडल लग रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Eijaz Khan was spotted with a mystery girl in a night club after Breakup with Pavitra Puniya as per reports
एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @eijazkhan

एजाज के फैंस इस खबर को सुनकर काफी उत्साहित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एजाज अब जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'एजाज के ढेर सारी बधाई।' एक और यूजर ने लिखा, 'एजाज फाइनली मूव ऑन कर ही गए।'

विज्ञापन
Eijaz Khan was spotted with a mystery girl in a night club after Breakup with Pavitra Puniya as per reports
एजाज खान - फोटो : इंस्टाग्राम @eijazkhan

बता दें कि एजाज खान पहले पवित्रा पुनिया के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों की मुलाकात बिग बॉस 14 में हुई थी और जल्द ही दोनों के बीच प्यार हो गया। 2 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद कुछ समय पहले ही दोनों ने अलग होने की घोषणा की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed