Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Samantha saw Uorfi's series Follow Kar Lo Yaar said it is not easy to have the courage to show your true self
{"_id":"66d8408119479e1a78065cc3","slug":"samantha-saw-uorfi-s-series-follow-kar-lo-yaar-said-it-is-not-easy-to-have-the-courage-to-show-your-true-self-2024-09-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samantha-Uorfi: सामंथा ने देखी 'फॉलो कर लो यार', बोलीं- अपना असली रूप दिखाने की हिम्मत करना आसान नहीं","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Samantha-Uorfi: सामंथा ने देखी 'फॉलो कर लो यार', बोलीं- अपना असली रूप दिखाने की हिम्मत करना आसान नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Wed, 04 Sep 2024 04:42 PM IST
सार
उर्फी जावेद ने अपनी सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की है। उर्फी को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने 'फॉलो कर लो यार' सीरीज को देखा और जमकर उर्फी की तारीफ की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उर्फी जावेद ने अपनी सीरीज 'फॉलो कर लो यार' में अपनी जिंदगी और करियर को लेकर खुलकर बात की है। उर्फी को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में, अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु ने 'फॉलो कर लो यार' सीरीज को देखा और जमकर उर्फी की तारीफ की।
सामंथा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'फॉलो कर लो यार' देखते हुए की एक फोटो शेयर की। इसके साथ सामंथा ने लिखा कि अपना असली रूप दिखाने की हिम्मत करना आसान नहीं है। अपने जीवन को सबके सामने खोलकर पेश करने से आप आलोचना और मजाक के लिए भी दरवाजे खोल देते हैं, लेकिन अगर आप भाग्यशाली हैं तो सम्मान और प्रशंसा भी मिलती है।
सामंथा ने उर्फी की यात्रा का सम्मान करते हुए लिखा कि मेरा मानना है कि आपने अभी शुरुआत ही की है। आगे बढ़ती रहो। सामंथा की तारीफ को उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया और जवाब देते हुए लिखा कि सामंथा अब मुझे लगता है कि मैं पूरी रात रोऊंगी! आप जैसी महिला कभी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उर्फी जावेद
- फोटो : इंस्टाग्राम @urf7i
'फॉलो कर लो यार' की स्ट्रीमिंग 23 अगस्त से शुरू हुई थी। इस सीरीज में कुल नौ एपिसोड है और इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जा सकता है। बता दें कि उर्फी जावेद 'बड़े भैया की दुल्हनिया', मेरी दुर्गी, चंद्र नंदिनी, 'डायन', 'कसौटी जिंदगी की' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' समेत कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। वो फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' में भी अभिनय कर चुकी हैं।
सामंथा रुथ प्रभु की बात करें तो वो जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' में नजर आएंगी। इसमें वरुण धवन ने भी मुख्य भूमिका अदा की है। इसका निर्देशन राज और डीके ने किया है, जो 'द फैमिली मैन' को भी डायरेक्ट कर चुके हैं। इसकी स्ट्रीमिंग 7 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। यह अमेरिकन सीरीज 'सिटाडेल' पर आधारित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।