फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ekta Kapoor: विद्या बालन से लेकर राजकुमार राव तक, एकता कपूर ने इन 10 टेलेंट को पहचाना; बना दिया सुपरस्टार

Sat, 07 Jun 2025 10:01 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 07 Jun 2025 10:01 AM IST
सार

Ekta Kapoor Birthday: एंटरटेनमेंट जगत की सबसे बड़ी शख्सियतों में शुमार एकता कपूर आज 50 साल की हो गई हैं। एकता वो शख्सियत हैं जिन्होंने कई एक्टर्स के करियर को बनाया है। जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन से कलाकार हैं शामिल।

विज्ञापन
Ekta Kapoor Birthday She Launch Actors Like Vidya Balan Rajkummar Rao Sushant Singh Rajput Mouni Roy
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। एकता कपूर वो शख्सियत हैं जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया और टीवी सीरियल्स को एक नई पहचान दी है। भारत में अगर किसी ने डेली सोप की एक क्रांति सी ला दी है तो वो एकता कपूर ही हैं। उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ से लेकर ‘कसम से’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘नागिन’ और ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे कई हिट और लोकप्रिय टीवी सीरियल्स बनाए हैं। आज एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ बॉलीवुड की भी प्रमुख प्रोड्यूसर में गिनी जाती हैं।


हालांकि, कई बार उनके प्रोडक्शन हाउस बालाजी मोशन पिक्चर्स पर अश्लीलता फैलाने जैसे आरोप भी लगे। लेकिन फिल्मी घराने से आने वाली एकता कपूर ने खुद एक्टर न बनकर कई कलाकारों के टेलेंट को पहचाना और उन्हें टीवी से लेकर फिल्मों तक का एक बड़ा एक्टर बना दिया। इस लिस्ट में विद्या बालन और स्मृति ईरानी से लेकर सुशांत सिंह राजपूत जैसे कई नाम शामिल हैं। जानते हैं उन कलाकारों के बारे में जिन्हें एकता कपूर ने दिया ब्रेक और बना दिया कलाकार से स्टार।

Ekta Kapoor Birthday She Launch Actors Like Vidya Balan Rajkummar Rao Sushant Singh Rajput Mouni Roy
विद्या बालन - फोटो : इंस्टाग्राम@ balanvidya

विद्या बालन
5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाली विद्या बालन की गिनती आज बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि विद्या बालन को भी एक्टिंग की दुनिया में लॉन्च करने वाली एकता कपूर ही हैं। विद्या बालन ने अपने करियर की शुरुआत 1995 में आए कॉमेडी टीवी सीरियल ‘हम पांच’ से की थी। इस टीवी शो को बनाने वाली भी एकता कपूर ही हैं। इसके बाद एकता कपूर ने विद्या बालन को ‘द डर्टी पिक्चर’ जैसी सुपरहिट फिल्म में भी कास्ट किया।

Ekta Kapoor Birthday She Launch Actors Like Vidya Balan Rajkummar Rao Sushant Singh Rajput Mouni Roy
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : एएनआई

सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड का अगला सुपरस्टार माना जाता था। 'काई पो चे' और 'एम एस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से की थी। इस शो में एकता कपूर ने सुशांत को पहला मौका दिया और बाद में उन्होंने टीवी से फिल्मों तक का सफर पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ekta Kapoor Birthday She Launch Actors Like Vidya Balan Rajkummar Rao Sushant Singh Rajput Mouni Roy
राजकुमार राव - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव
राजकुमार राव की गिनती बॉलीवुड के उन चुनिंदा अभिनेताओं में होती है जिन्होंने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। लेकिन राजकुमार राव के टेलेंट को सबसे पहले पहचाना एकता कपूर ने। राजकुमार राव ने एकता के बालाजी की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से अपना सफर शुरू किया था। उस वक्त यह फिल्म थोड़ी अलग थी और नया प्रयोग माना जाता था। एकता कपूर ने उनकी काबिलियत को देखा और आगे बढ़ने में मदद की।

विज्ञापन
Ekta Kapoor Birthday She Launch Actors Like Vidya Balan Rajkummar Rao Sushant Singh Rajput Mouni Roy
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

मौनी रॉय
अपनी बोल्ड अदाओं और हॉट लुक्स को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाली मौनी रॉय को भी लॉन्च करने वाली एकता कपूर ही हैं। मौनी ने एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से अपने करियर की शुरुआत की। लेकिन मौनी को सबसे ज्यादा पहचान मिली एकता कपूर के ही सुपरहिट शो ‘नागिन’ से, जिसके शुरुआती सीजन में मौनी ने शिवन्या का किरदार निभाया, जो इच्छाधारी नागिन होती है। इस सीरियल से मिली सफलता के बाद मौनी ने कई फिल्मों में भी काम किया। वो अक्षय कुमार, रणबीर कपूर और राजकुमार राव जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन साझा कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed