फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Don 3: 'डॉन 3' में खलनायक की भूमिका निभाने को लेकर इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, किया ये खुलासा

Wed, 21 Feb 2024 04:58 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 21 Feb 2024 04:58 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi breaks silence on playing role of villain in ranveer singh starrer Don 3 know what he says
इमरान हाशमी - फोटो : सोशल मीडिया

'डॉन 3' इस समय बॉलीवुड की सबसे बड़े आगामी प्रोजेक्ट में से एक है। फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में है, जो डॉन के रूप में नजर आएंगे। वहीं, कियारा आडवाणी फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट नजर आएंगी। इसी बीच फिल्म में विलेन की भूमिका के लिए इमरान हाशमी के नाम की अटकलें तेज हैं, जिसको लेकर इमरान हाशमी ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है।


 

Emraan Hashmi breaks silence on playing role of villain in ranveer singh starrer Don 3 know what he says
डॉन 3 पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

इमरान हाशमी ने 'डॉन 3' में विलेन की भूमिका को लेकर एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है। इस स्टोरी में इमरान ने बताया कि वे 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं हैं, उन्हें इस फिल्म के लिए कोई ऑफर नहीं मिला। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में इमरान ने लिखा, 'अपने फैंस और मीडिया को बताना चाहता हूं कि मैं कभी भी डॉन 3 का हिस्सा नहीं था। मुझे कभी भी इस फिल्म का ऑफर नहीं मिला'। 

Emraan Hashmi breaks silence on playing role of villain in ranveer singh starrer Don 3 know what he says
शोटाइम - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल इमरान अपनी आगामी वेब सीरीज 'शोटाइम' को लेकर चर्चा में हैं, जो 8 मार्च, 2024 को डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसका निर्देशन मिहिर देसाई और अर्चित कुमार ने किया है। इस सीरीज में इमरान हाशमी के अलावा मौनी रॉय, श्रिया सरन, नसीरुद्दीन शाह, महिमा मकवाना और राजीव खंडेलवाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने इस सीरीज प्रोड्यूस किया है। 
Rakul Preet Singh: दौलत के मामले में जैकी भगनानी से कम नहीं रकुल प्रीत, एक्ट्रेस की नेटवर्थ सुन उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Emraan Hashmi breaks silence on playing role of villain in ranveer singh starrer Don 3 know what he says
डॉन 3 पोस्टर, फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अगर 'डॉन 3' की बात करे तो इस फिल्म के साथ फरहान अख्तर 13 साल बाद निर्देशक के रूप में वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने साल 2011 में 'डॉन 2' का निर्देशन किया था, जिसमें शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के पहले पार्ट का निर्देशन भी फरहान अख्तर ने ही किया था और उसमें भी शाहरुख मुख्य भूमिका में थे।
Jackky Bhagnani: एक्टर के बाद प्रोड्यूसर बने जैकी भगनानी, पिता वासु भगनानी की विरासत को बढ़ाया आगे

विज्ञापन
Emraan Hashmi breaks silence on playing role of villain in ranveer singh starrer Don 3 know what he says
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

फिलहाल 'डॉन 3' में रणवीर सिंह डॉन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'डॉन 3' से पहले रणवीर सिंह, निर्देशक रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। रणवीर सिंह अप्रैल में 'सिंघम अगेन' की शूटिंग खत्म करेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो रणवीर 'डॉन 3' को लेकर उत्साहित होने के साथ-साथ इसे एक बड़ी जिम्मेदारी के तौर भी देख रहे हैं। क्योंकि, उनसे पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार ने डॉन की किरदार निभाया है।   
Rakul Preet-Jackky Bhagnani: एक-दूजे के हुए रकुल प्रीत-जैकी भगनानी, सिख रीति-रिवाज से संपन्न हुई शादी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed