सब्सक्राइब करें

Erica-Karan: इस सवाल को लेकर आमने-सामने आए एरिका-करण, बॉलीवुड इंडस्ट्री में भेदभाव पर दो गुटों में बंटे कलाकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Apr 2024 11:34 AM IST
विज्ञापन
Erica Fernandes opened up facing discrimination from Bollywood industry Karan Kundrra had a different take
एरिका फर्नांडीस और करण कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

क्या टीवी कलाकार जब फिल्मों में काम करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें भेदभाव महसूस होता है? क्या भारत में फिल्मों और टीवी के बीच अभी भी बड़ा अंतर देखने को मिलता है और छोटे पर्दे पर काम करने वाले कलाकारों को छोटा महसूस कराया जाता है? इन सभी सवालों के जवाब हाल ही में, अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस ने दिया है। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।

Trending Videos
Erica Fernandes opened up facing discrimination from Bollywood industry Karan Kundrra had a different take
एरिका फर्नांडीज - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, अपने शो 'लव अधूरा 2' का प्रमोशन करते हुए करण और एरिका ने बॉलीवुड में भेदभाव का सामना करने के बारे में अलग-अलग विचार रखे। हालांकि, दोनों कलाकार की इस विषय पर विपरीत राय थी। एरिका ने कहा कि इंडस्ट्री में उनके साथ बुरा व्यवहार होता था। वहीं, करण ने कहा कि 'मुबारकां' के सेट पर उनके साथ बाकी कलाकारों ने काफी अच्छा व्यवहार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Erica Fernandes opened up facing discrimination from Bollywood industry Karan Kundrra had a different take
एरिका फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया
एरिका ने अपनी राय साझा करते हुए कहा,  "मेरे पास एक अलग जवाब है और उनके पास एक अलग है। मैंने इसका सामना किया है। मैंने इसे पुरस्कार समारोहों में भी देखा है और कई बड़े नामों ने ऐसा किया है। हॉलीवुड में टीवी और फिल्म दोनों को हॉलीवुड कहा जाता है तो फिर यहां भेदभाव क्यों है? यह भेदभाव खुद कलाकारों ने पैदा किया है।”
 
Erica Fernandes opened up facing discrimination from Bollywood industry Karan Kundrra had a different take
करण कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं, करण कुंद्रा कहते हैं, “हमारे पास पहले बहुत समान उत्तर थे, लेकिन फिर मैंने जाकर 'मुबारकां' फिल्म साइन की और इस फिल्म में अनिल कपूर,रत्ना पाठक शाह, अनीस बज्मी और राहुल देव जैसे कलाकार शामिल थे। जब मैं वहां था तो अर्जुन, इलीन, अनिल सर या रत्ना मैम में से कोई भी भेदभाव नहीं कर रहा था। पवन मल्होत्रा के साथ यह मेरी दूसरी फिल्म थी और उन्होंने मुझे बताया कि आप टीवी वाले इसे कैसे करते हैं। तभी मुझे एहसास हुआ कि जिन लोगों ने इसे बनाया है वे इस सब के बारे में बात नहीं करते हैं, केवल वे ही इसके बारे में बात करते हैं, जिन्होंने इसे नहीं बनाया है।”

विज्ञापन
Erica Fernandes opened up facing discrimination from Bollywood industry Karan Kundrra had a different take
एरिका फर्नांडीस - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान, एरिका ने यह भी साझा किया कि वह एक योद्धा राजकुमारी की भूमिका निभाना चाहती थी, जबकि करण ने कहा, “मैं एक ऐसी विरासत का हिस्सा बनना चाहता हूं, जिसमें बहुत सारी कहानियां हैं। मैं उस स्तर पर पहुंच गया हूं जहां मैं अब सही कहानियों की तलाश में हूं।"

The Goat Life: द गोट लाइफ की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, बनी वैश्विक स्तर पर सबसे तेज 100 करोड़ कमाने वाली मलयालम फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed