{"_id":"66d970cbb4589ada130e427d","slug":"esha-deol-shared-that-she-was-overwhelmed-with-the-criticism-after-being-compared-with-hema-malini-2024-09-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Esha Deol: पहली फिल्म के बाद मां हेमा मालिनी से तुलना किए जाने पर निराश थीं एशा देओल, बोलीं- दबाव महसूस हुआ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Esha Deol: पहली फिल्म के बाद मां हेमा मालिनी से तुलना किए जाने पर निराश थीं एशा देओल, बोलीं- दबाव महसूस हुआ
फिल्म स्टार हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी एशा देओल ने 2000 के दशक की शुरुआत में काफी उम्मीदों के बीच उन्होंने अपनी फिल्मी शुरुआत की। अब एशा ने बताया कि उन्हें ज्यादा दबाव महसूस नहीं हुआ, जब उन्होंने अपनी पहली दो फिल्में साइन कीं, उस वक्त वह अपने माता-पिता की विरासत को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रही थीं, लेकिन जैसे ही वे फिल्में रिलीज हुईं, वे दर्शकों की प्रतिक्रियाओं से काफी शॉक्ड थीं। आइए जानते हैं कि एशा ने क्या कहा है।
2 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अपने हालिया इंटरव्यू में एशा ने याद किया कि अक्सर उनकी तुलना उनकी मां हेमा मालिनी से की जाती थी, जो लंबे समय से सुपरस्टार थीं और उन्हें लगता था कि यह तुलना गलत है क्योंकि उन्होंने अभी-अभी अपना करियर शुरू किया था। उनकी पहली फिल्म 2002 में आई 'कोई मेरे दिल से पूछे' थी।
3 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
जूम से बात करते हुए एशा ने कहा कि वह फिल्मों में काम शुरू करने को लेकर बहुत उत्साहित थीं, लेकिन फिल्मों के रिलीज होने और चीजें लिखे जाने के बाद दबाव बढ़ने लगा। तब मुझे लगा कि वे मेरी पहली फिल्म में मेरी तुलना मेरी मां से कर रहे हैं, जिन्होंने 200 फिल्में की हैं। और वे मेरे बेबी फैट के बारे में बहुत कुछ कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा ने बताया कि लोग कहते थे, "उनमें बहुत ज्यादा बेबी फैट है। मेरे पास था। मैं 18 साल की थी, वो मेरे गाल थे। लेकिन मैं उन भूमिकाओं में क्यूट लग रही थी, जिस तरह की भूमिकाएं मैंने कीं, मुझे लगा कि वे अच्छी लग रही हैं।"
विज्ञापन
5 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां मिलने के बाद, उन्होंने अपनी मां से बात की, जिन्होंने उनसे इस पेशे में बने रहने के बारे में दोबारा सोचने के लिए कहा, क्योंकि मनोरंजन व्यवसाय में टिके रहने के लिए व्यक्ति की चमड़ी मोटी होनी चाहिए। हेमा मालिनी ने बेटी से कहा, 'सिर्फ लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करो, यह उसका हिस्सा बनने जा रहा है, तुम मेरी बेटी हो, लगातार तुलनाएं होती रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।