Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Esha Deol talks about his dad Dharmendra says Girls should be kept away from the world in a protected way
{"_id":"66556ad0b62a3208d10f2e52","slug":"esha-deol-talks-about-his-dad-dharmendra-says-girls-should-be-kept-away-from-the-world-in-a-protected-way-2024-05-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Esha Deol: पापा धरम अपनी बेटियों को लेकर हैं पॉजेसिव, एशा ने किया खुलासा, बोलीं- लड़कियों को दुनिया से बचा...","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Esha Deol: पापा धरम अपनी बेटियों को लेकर हैं पॉजेसिव, एशा ने किया खुलासा, बोलीं- लड़कियों को दुनिया से बचा...
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एशा देओल ने साल 2022 में वेब शो 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से अपनी वापसी की थी। इस शो में वे अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। इससे पहले वे बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वे अपने करियर के अलावा अपने पिता दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र के संग अपने रिश्तों के ऊपर बात करती नजर आईं।
2 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल अपने करियर के दूसरे दौर में अलग तरह की भूमिकाएं निभाने के लिए उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने भरत तख्तानी से तलाक ले लिया है और अपनी जिंदगी को नए सिरे से जीने के लिए तैयार हैं। अपने एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, 'मैंने आज से कई साल पहले अपनी असफलता को लेकर जो कहा था वह आज जो मेरी सोच है उससे काफी अलग है'।
3 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल आगे कहती हैं, 'मैंने शो 'कॉफी विद करण' के दौरान न जाने क्यों इतनी दर्शन और ज्ञान वाली बातें की थीं जो आज मुझे सफाई देनी पड़ रही है। साथ ही साथ एशा ने उसी शो में इस बात का भी खुलासा किया था कि वे अपने पापा को खुश करने के लिए शो में शूट-सलवार पहनकर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की लाडली बेटी हैं। अपने पिता के बारे में बातें करते हुए एशा देओल कहती हैं, 'पापा नहीं चाहते थे कि बेटियां फिल्मों में काम करे। उन्हें ऐसा लगता था कि लड़कियों को दुनिया से बचा कर सुरक्षित रखना चाहिए'।
विज्ञापन
5 of 5
एशा देओल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एशा देओल अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती हैं, 'पापा काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा रहे हैं, इसलिए उन्हें पता है कि यहां कैसे लोग हैं और यहां किस तरह से काम होता है। वे मेरे लिए काफी पॉजेसिव हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।