अभिनेता रणबीर कपूर की अगली फिल्म 'रामायण' की चर्चा तेज हो गई है। खबरों की मानें तो निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। नितेश तिवारी की यह फिल्म काफी समय से कास्टिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस खबर की जानकारी सबसे पहले अमर उजाला ने ही दी थी और अब अभिनेता ने इसके लिए एक टीम भी तैनात कर दी है।
Ramayan: अमर उजाला की खबर पर मुहर, नितेश तिवारी की 'रामायण' में दशरथ का किरदार निभाएंगे टीवी के 'राम'!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर लंबे समय से खबरें आ रही है। हालांकि, निर्देशक ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वे 'रामायण' पर फिल्म बना रहे हैं। पिछले दिनों फिल्म के किरदार को लेकर कई हस्तियों के नामों की चर्चा हुई थी। अब खबर आ रही है कि टीवी के राम यानी अरुण गोविल नितेश तिवारी की रामायण में राजा दशरथ की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि अरुण गोविल इस फिल्म में दशरथ की भूमिका निभाने की स्वीकृत दे दी है। अरुण गोविल इन दिनों अभिनय को लेकर फिर एक बार सक्रिय हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी भी बढ़ा दी है और बाकायदा इसके लिए एक टीम भी तैनात कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में भगवान राम के पिता राजा दशरथ का किरदार निभाने के लिए अरुण गोविल से संपर्क किया गया है। रामानंद सागर की 'रामायण' में राम के किरदार के लिए मशहूर अरुण को अगर फिल्म में कास्ट किया जाता है तो वह इस प्रोजेक्ट से अधिक दर्शकों को सिनेमाघरों में लाने में कामयाब होंगे।
गौरतलब है कि रणबीर कपूर और साई पल्लवी को स्क्रीन पर भगवान राम और सीता की भूमिका निभाते देखा जाएगा। वहीं, लारा दत्ता को कैकेयी का किरदार निभाने की बात चल रही है, जबकि रकुल प्रीत सिंह को शूर्पणखा की भूमिका के लिए कास्ट करने की अफवाह तेजी से उड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें को रणबीर कपूर ने हाल ही में फिल्म में भगवान राम के अपने आगामी किरदार के लिए एक लुक टेस्ट लिया है।
खबरों की मानें तो फिल्म में सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे। वहीं, विभीषण के किरदार के लिए विजय सेतुपति का नाम चर्चा में है। हालांकि, अभी तक नितेश तिवारी या रणबीर कपूर की तरफ से फिल्म को लेकर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
Jai Hanuman: 'जय हनुमान' में तेजा नहीं ये अभिनेता निभाएंगे हनुमान की भूमिका! अधीरा के बाद शुरू होगी शूटिंग