फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kumar Sanu: पाकिस्तान के पूर्व पीएम के लिए कुमार सानू ने नहीं दी कोई प्रस्तुति, डीपफेक वीडियो पर भड़के गायक

Sun, 11 Aug 2024 04:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 11 Aug 2024 04:09 PM IST
विज्ञापन
Fact Check: Kumar Sanu did not perform For former Pm of pakistan imran khan shares post says I want to clarify
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

मशहूर गायक कुमार सानू को लेकर यह दावा किया जा रहा था कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के लिए प्रस्तुति दी है। इसे लेकर उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। अब इस मामले पर खुद कुमार सानू आगे आए हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व पीएम के लिए कोई प्रस्तुति नहीं दी है। वे डीपफेक वीडियो के शिकार हुए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत सरकार से सख्त एक्शन की अपील भी की है।

Fact Check: Kumar Sanu did not perform For former Pm of pakistan imran khan shares post says I want to clarify
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

कुमार सानू ने न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक फैक्ट चैक स्टोरी का स्क्रीनशॉट साझा किया है। इसके साथ लिखा है, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैंने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के लिए कभी कोई गाना नहीं गाया है। फेसबुक पर जो ऑडियो चल रहा है, वह मेरी आवाज नहीं है। इसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के जरिए बनाया गया है'।
Charu Asopa-Rajeev Sen: तलाक के बाद क्या फिर एक हो गए सुष्मिता सेन के भाई-भाभी? यूजर बोले- इनका कुछ समझ नहीं आता

Fact Check: Kumar Sanu did not perform For former Pm of pakistan imran khan shares post says I want to clarify
कुमार सानू - फोटो : इंस्टाग्राम @kumarsanuofficial

सिंगर ने आगे लिखा है, 'कुछ लोग मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। लोग इस पर यकीन करें, इसलिए मैं अपने प्रशंसकों को स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह खबर पूरी तरह झूठी है। यह तकनीक का दुरुपयोग है, जो एक गंभीर विषय है। भारत सरकार से मेरा निवेदन है कि एआई और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की जाए। आइए, हम सभी मिलकर भ्रामक एवं गलत सूचनाओं के प्रसार को रोकें'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kumar Sanu (@kumarsanuofficial)

विज्ञापन
विज्ञापन
Fact Check: Kumar Sanu did not perform For former Pm of pakistan imran khan shares post says I want to clarify
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

गायक के इस पोस्ट पर प्रशंसक भरोसा जता रहे हैं और लिख रहे हैं कि उन्हें अपने पसंदीदा गायक पर पूरा भरोसा है और वे इससे परिचित थे कि ये फर्जी वीडियो है। एक यूजर ने लिखा, 'हमें आप पर भरोसा है। हम ऐसी अफवाहों पर यकीन नहीं करते, जब तक कि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि न हो'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हम सच्चाई से वाकिफ हैं और आपके साथ हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'आप निश्चिंत रहिए, हमें आप पर पूरा भरोसा है'।

विज्ञापन
Fact Check: Kumar Sanu did not perform For former Pm of pakistan imran khan shares post says I want to clarify
कुमार सानू - फोटो : सोशल मीडिया

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर वायरल एक फर्जी वीडियो में कुमार सानू को जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई से संबंधित एक संगीत समारोह में गाना गाते हुए दिखाया गया था। हालांकि, फैक्ट चेक में यह बात निकलकर आई है कि वायरल वीडियो कुमार सानू के एक कॉन्सर्ट का था, जो इसी साल ब्रिस्बेन में आयोजित हुआ था। वीडियो को एआई के जरिए एडिट किया गया था।
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद एक और प्रतियोगी ने खोया अपना आपा, शो में हुई जमकर गर्मागर्मी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed