फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fahmaan Khan: 'ब्लैक फंगस ने ली फराज की जान', भाई की बीमारी को याद कर भावुक हुए इमली एक्टर फहमान खान

Mon, 29 May 2023 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 29 May 2023 10:30 AM IST
सार

फहमान खान ने सीरियल इमली से टीवी जगत में लोकप्रियता हासिल की थी। दर्शकों को फहमान का अभिनय काफी पसंद आया था। इस शो के बाद फहमान को कई और शोज के भी ऑफर आए। इन सब के बीच फहमान ने अपनी निजी जिंदगी के भी कुछ राज खोले हैं। 

विज्ञापन
fahmaan khan gets emotional While talking about his brother faraaz khan death reason due to black fungus
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म और टीवी की यह दुनिया चकाचौंध से भरी है। जब लोग यहां करियर बनाने के लिए आते हैं तो वह इस चकाचौंध को देखकर आकर्षित हो जाते हैं। फहमान भी उन्हीं लोगों में से एक रहे हैं। पिछले कुछ दिन पहले फहमान ने इंडस्ट्री के काले सच के बारे में बताया था। फहमान के इस खुलासे से सभी लोग हैरान हो गए थे। अब हाल ही में, फहमान ने अपने भाई की बीमारी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

fahmaan khan gets emotional While talking about his brother faraaz khan death reason due to black fungus
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फहमान खान ने सीरियल इमली से टीवी जगत में लोकप्रियता हासिल की थी। दर्शकों को फहमान का अभिनय काफी पसंद आया था। इस शो के बाद फहमान को कई और शोज के भी ऑफर आए। इन सब के बीच फहमान ने अपनी निजी जिंदगी के भी कुछ राज खोले हैं। दरअसल, फहमान ने अपने भाई की बीमारी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। तो चलिए जानते हैं।

Pankaj Kapur: इंजीनियरिंग टॉपर बनने के बाद ऐसे एक्टर बने पंकज कपूर, 'ऑफिस-ऑफिस' में मुसद्दीलाल बन पर्दे पर छाए

fahmaan khan gets emotional While talking about his brother faraaz khan death reason due to black fungus
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, एक इंटरव्यू में फहमान ने अपने भाई के बारे बताते हुए कहा,  'मेरा भाई और मेरी जर्नी का समय काफी अलग-अलग रहा है इसलिए मुझे उनसे कोई मदद नहीं मिली। मैं जिस किसी से मिला,उन्होंने मुझे ऐसी बातें कहीं जो एकदम बेकार होती थीं। एक व्यक्ति ने मुझसे कुछ ऐसा कहा जो हमेशा के लिए मेरे दिल में रह गया। जब मैंने उनसे कहा कि मैं एक्टिंग को लेकर काफी पैशनेट हूं और दिल से करना चाहता हूं, तो उन्होंने जवाब में कहा कि अगर तुम इतने पैशनेट हो तो यहां क्यों आए हो वापस जाओ और थिएटर में काम करो।’

Kartik Aaryan: कटोरी के प्यार पर निहाल हुए कार्तिक आर्यन, बोले- आपकी लाइफ में भी है कोई ऐसा?

विज्ञापन
विज्ञापन
fahmaan khan gets emotional While talking about his brother faraaz khan death reason due to black fungus
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने भाई की बिमारी के बारे में बताते हुए फहमान ने कहा,  'मेरा भाई मरने से पहले 28 दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती रहा था। सबसे पहले तो मैं लोगों को यह बताना चाहता हूं कि वो ब्लैक फंगस ही था, जिसने उसकी जान ले ली। उनका निधन तब हुआ जब यह पता भी नहीं चला कि कोविड के दौरान ये नया वायरस फैल गया था।’

Priyanka Chopra: 'अंदाज' में डांस के लिए प्रियंका ने खूब बेले थे पापड़, एक्ट्रेस ने इतने दिन तक ली थी ट्रेनिंग

विज्ञापन
fahmaan khan gets emotional While talking about his brother faraaz khan death reason due to black fungus
फहमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

फहमान ने आगे कहा, 'यह बहुत ही दिल तोड़ देने वाली बातचीत थी, जो मैंने उनसे उस वक्त की थी। मैं अपना टाइम आएगा की शूटिंग कर रहा था और उन्होंने मुझसे मेरे काम के बारे में पूछा। उन्होंने जो पहली चीज पूछी वो मेरा नाम था। यह देख के मैं इतना दुखी हुआ कि आज तक वह दर्द मेरे सीने में कहीं छुपा हुआ है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed