Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Famous actor Alok Nath is celebrating his 68th Birthday today famous for portraying positive characters
{"_id":"668d0d4ac64eb0d73607138d","slug":"famous-actor-alok-nath-is-celebrating-his-68th-birthday-today-famous-for-portraying-positive-characters-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alok Nath Birthday: अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं आलोक नाथ, पर्दे पर खलनायक भी बन चुके हैं 'संस्कारी बाबूजी'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alok Nath Birthday: अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं आलोक नाथ, पर्दे पर खलनायक भी बन चुके हैं 'संस्कारी बाबूजी'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Wed, 10 Jul 2024 07:09 AM IST
सार
अपना 68वां जन्मदिन मना रहे अभिनेता आलोक नाथ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों और टीवी शो में कई बार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है।
विज्ञापन
1 of 4
आलोक नाथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपना 68वां जन्मदिन मना रहे अभिनेता आलोक नाथ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों और टीवी शो में कई बार अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। उन्हें उनके संस्कारों वाले किरदारों के लिए काफी पसंद किया गया, जो आगे चल कर उनके पहचान से जुड़ गया। हालांकि, उन्होंने अपने इमेज के विपरीत भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है, जिसमें 'सोनू के टीटू की स्वीटी' फिल्म भी शामिल है। इस फिल्म में उन्होंने अपने इमेज के विपरीत अभिनय करते हुए पर्दे पर नजर आए थे। आज यानी 10 जुलाई को उनका 68वां जन्मदिन है।
2 of 4
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
आलोक नाथ का जन्म 10 जुलाई 1956 को बिहार के खगड़िया में हुआ था। बचपन से उन्हें फिल्मों में काफी रुचि थी। इस वजह से उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला ले लिया। इसके बाद उन्होंने की फिल्में और टीवी शो किए। उन्हें 'संस्कारी बाबूजी' के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने टीवी और हिंदी सिनेमा में कई ऐसे किरदार किए हैं, जिनमें उन्होंने संस्कारों वाले व्यक्ति की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत 1982 में आई सर रिचर्ड एटनबरो द्वारा निर्देशित फिल्म 'गांधी' से की थी। इस फिल्म को उस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का ऑस्कर अकादमी पुरस्कार मिला था। उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता भी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 1987 में आई फिल्म 'कामाग्नि' में उन्होंने बेहद रोमांटिक और हॉट सींस दिए थे। इसके अलावा 'विनाशक', 'षड्यंत्र' और 'बोल राधा बोल' जैसी कई फिल्मों में उन्होंने खलनायक का रोल भी अदा किया।
Agatha All Along: 'अगाथा ऑल अलोंग' का टीजर जारी, इस दिन इस ओटीटी पर होगा सीरीज का प्रीमियर
3 of 4
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। सलमान खान की पहली सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया', जो उनके करियर की दूसरी फिल्म थी। इसमें उन्होंने अभिनेत्री के पिता का किरदार निभाया था। इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। इसके बाद वह सलमान खान के साथ कई फिल्मों में नजर आए। इसमें 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी ब्लॉबस्टर फिल्में भी शामिल हैं। आलोक नाथ ने फिल्मों में कई बेहतरीन किरदार निभाए। उन्होंने ज्यादातर किरदारों में एक संस्कारी इंसान का किरदार ही निभाया है। उनकी एक बहन भी हैं, जिन्होंने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भैरवी का किरदार निभाया है।
VFX Movies: रा.वन से लेकर बाहुबली 2 तक, कल्कि 2898 एडी से पहले इन फिल्मों के वीएफएक्स की खूब हुई चर्चा
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलोक नाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
वह कई टीवी शो में भी नजर आए। उनका टीवी शो 'बुनियाद' दर्शकों को काफी पसंद किया गया। इस शो से उन्हें काफी प्रसिद्धि भी मिली। इसके बाद उनका एक और टीवी शो 'रिश्ते' भी काफी चला। इसमें भी उनका संस्कारी अवतार दर्शकों को काफी पसंद आया। बॉलीवुड और छोटे पर्दे दोनों जगह अपनी पहचान बनाने वाले आलोक नाथ ने अपने करियर में 140 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, इसके साथ ही वह 15 से ज्यादा टीवी सीरियल्स में भी नजर आ चुके हैं।
अंबानियों के यहां दिखी वर्षों पुरानी परंपरा, पान खिलाकर हुआ मेहमानों का स्वागत
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।