फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahesh Babu Coach: इस शख्स ने शुरू की महेश बाबू की स्पेशल कोचिंग, प्रभास, जूनियर एनटीआर और रामचरण के रहे गुरु

Tue, 09 Jul 2024 10:10 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Tue, 09 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
SS Rajamouli starts mahesh babu special coaching for SSMB 29 by Nassar have Tutored prabhas jr NTR ram charan
महेश बाबू - फोटो : अमर उजाला

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू की एस एस राजामौली के निर्देशन में बनने जा रही अगली फिल्म में उनका लुक क्या होगा, ये देखना तो दिलचस्प होगा ही, साथ ही ये देखना भी रोचक होगा कि वह इस किरदार के लिए कौन सा नया अंदाज अपनाते हैं। जानकारी के मुताबिक महेश बाबू के इस रोल के लिए राजामौली ने अपने एक खासमखास अभिनेता को उनकी कोचिंग पर लगाया है, ये अभिनेता इससे पहले जूनियर एनटीआर, रामचरण और प्रभास की कोचिंग भी राजामौली की फिल्मों में कर चुके हैं।

SS Rajamouli starts mahesh babu special coaching for SSMB 29 by Nassar have Tutored prabhas jr NTR ram charan
एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कोडुरी श्रीसल्ला श्री राजामौली को आम बोलचाल में उनके प्रशंसक एस एस राजामौली के नाम से ही जानते हैं। अपनी पिछली फिल्म ‘आरआरआर’ से गोल्डन ग्लोब और ऑस्कर पुरस्कार समारोहों तक में धूम मचाने वाले निर्देशक राजामौली की अगली फिल्म के हीरो महेश बाबू होंगे, ये जानकारी अब सबको पता है लेकिन ये फिल्म क्या है, इसकी कहानी क्या है और फिल्म में महेश बाबू का किरदार क्या है, इसके बारे में पहली बार राजामौली अगले महीने अपने प्रशंसकों को एक झलक दिखाने वाले हैं।

SS Rajamouli starts mahesh babu special coaching for SSMB 29 by Nassar have Tutored prabhas jr NTR ram charan
महेश बाबू-नम्रता शिरोडकर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली की महेश बाबू अभिनीत फिल्म के लिए पूरे देश में अलग अलग स्थानों पर शूटिंग से पहले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसके अलावा दुनिया की कुछ मशहूर जगहों पर भी फिल्म की शूटिंग होनी है। इन स्थानों से कुछ अहम दृश्यों के लिए फुटेज भी हैदराबाद पहुंच चुकी है। इस फिल्म में महेश बाबू एक अलग ही रंग रूप में नजर आने वाले हैं और इस लुक्स को दर्शकों के छुपाए रखने के लिए वह इन दिनों सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आते हैं। पिछली बार उन्हें किसी कार्यक्रम में तब देख गया था जब वह मई महीने के आखिर में अपने बेटे के स्नातक होने पर उसके दीक्षांत समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
SS Rajamouli starts mahesh babu special coaching for SSMB 29 by Nassar have Tutored prabhas jr NTR ram charan
आरआरआर के सेट पर एस एस राजामौली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली के करीबी बताते हैं कि महेश बाबू के साथ बन रही उनकी फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं हुआ है। महेश बाबू के 9 अगस्त को होने वाले जन्मदिन समारोह पर राजामौली अपनी नई फिल्म की जो झलक दिखाने वाले हैं, उसके साथ फिल्म के नाम का भी एलान हो सकता है। राजामौली की पिछली तीनों फिल्में ‘बाहुबली’, ‘बाहुबली 2’ और ‘आरआरआर’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर तो ब्लॉकबस्टर फिल्में रही ही हैं, इन फिल्मों ने दुनिया भर में भी बेहतरीन कमाई करके भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठा को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। अभिनेता प्रभास की नाग अश्विन निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में राजामौली एक खास भूमिका निभाते भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
SS Rajamouli starts mahesh babu special coaching for SSMB 29 by Nassar have Tutored prabhas jr NTR ram charan
नासर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

राजामौली के काम करने के तरीके को करीब से जानने वाले बताते हैं कि वह अपनी हर फिल्म के हर मुख्य किरदार के संवादों और उनके दृश्यों का पूरा ब्रेकडाउन एक एक्टिंग कोच से तैयार कराते हैं। राजामौली के ये कोच कोई और नहीं बल्कि सुप्रसिद्ध अभिनेता नासर हैं। नासर ने ही प्रभास को ‘बाहुबली’ सीरीज की फिल्मों में कोचिंग दी थी और बताते हैं कि उन्होंने ही फिल्म ‘आरआरआर’ के लिए रामचरण और जूनियर एनटीआर के किरदारों का पूरा ब्रेकडाउन तैयार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed