सब्सक्राइब करें

Celebrities: मशहूर हस्तियों ने जेंडर बदलकर सबको किया हैरान, कोई बना पुरुष तो कोई महिला बन गुजार रहा जिंदगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 15 Aug 2023 09:13 PM IST
विज्ञापन
Famous Celebrities who changed gender from surgery Saisha Shinde Caitlyn Jenner Bobby Darling Elliot Page
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला

पुराने जमाने में अगर कोई महिला या पुरुष ट्रांससेक्सुअल होता था तो वह इसे छिपाकर रखता था। दरअसल, पहले हमारा समाज ऐसे लोगों को एक्सेप्ट करने के लिए तैयार नहीं होता था, लेकिन अब ट्रांससेक्सुअल महिलाओं और पुरुषों ने छिपकर रहना बंद कर दिया है। दुनियाभर में ऐसे न जानें कितने लोग हैं, जो अपनी सच्चाई दुनिया के सामने खुलकर पेश कर चुके हैं। इन लोगों में मनोरंजन जगत के भी बहुत से सेलेब्स शामिल हैं, जिन्होंने न केवल अपनी सच्चाई कुबूली बल्कि सर्जरी कराकर अपने जेंडर भी बदला। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस लिस्ट में भारतीय स्टाइलिस्ट सायशा शिंदे से लेकर हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एलन पेज तक का नाम शामिल है।  

Trending Videos
Famous Celebrities who changed gender from surgery Saisha Shinde Caitlyn Jenner Bobby Darling Elliot Page
सायशा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
सायशा शिंदे

भारतीय स्टाइलिस्ट, जिन्हें स्वप्निल शिंदे के नाम से जाना जाता था उन्होंने सबको तब चौंका दिया था, जब वह एक ट्रांस महिला के रूप में सबके सामने आए थे। यह घटना साल 2021 की है। स्वप्निल ने दुनिया के सामने आकर अपनी सच्चाई कुबूल की और अपने आप को सायशा शिंदे के नाम से सबसे मिलवाया था। अपने ट्रांजिशन के बारे में बताते हुए सायशा ने कहा, 'इस पर वह पिछले पांच-छह वर्षों से बहस' कर रही थीं। मैंने अपने ट्रांजिशन के बारे में दुनिया को बताने का फैसला इसलिए किया क्योंकि मैं उन युवा लड़कों और लड़कियों के लिए एक आदर्श मॉडल बनना चाहती हूं जो इस मुद्दे से निपट रहे हैं।'   

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Celebrities who changed gender from surgery Saisha Shinde Caitlyn Jenner Bobby Darling Elliot Page
बॉबी डार्लिंग - फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी डार्लिंग
हिंदी मनोरंजन इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा रहीं बॉबी डार्लिंग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। बॉबी डार्लिंग का असली नाम पंकज शर्मा था और वह अपने जन्म के समय से ही ट्रांससेक्सुअल थीं। महज 15 साल की उम्र में बॉबी के आने तक उन्हें एहसास हो गया कि वो हैं तो मर्द, लेकिन उनके अंदर कहीं न कहीं एक औरत है। साल 2010 में बॉबी डार्लिंग ने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट करवाया और वे पंकज से पाखी बन गईं। इसके बाद साल 2015 में बैंकॉक में जाकर लिंग परिवर्तन सर्जरी कराई थी। इसके बाद वह दुनिया के सामने महिला के रूप में आई थीं।

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी ने मनाया भारतीय सिनेमा के गौरव की वापसी का जश्न, फिल्मों की सफलता देख खुशी से झूमे

Famous Celebrities who changed gender from surgery Saisha Shinde Caitlyn Jenner Bobby Darling Elliot Page
कैटलिन जेनर - फोटो : social media

कैटलिन जेनर
कैटलिन जेनर साल  2015 में एक ट्रांस महिला के रूप में सबके सामने आई थीं। इससे पहले वह ओलंपिक चैंपियन ब्रूस जेनर, सुपर मॉडल केंडल और काइली जेनर के पिता और रॉब, कोले, कर्टनी और किम कार्दशियन के सौतेले पिता के रूप में जानी जाती थीं। अपने अंदर की महिला को अपनाने के बाद से, उन्होंने विभिन्न शोज में अभिनय किया। कैटलिन ने एक महिला में चेंज होने की घोषणा करने के दो साल बाद जेंडर बदलने वाली सर्जरी करवाई थी।

विज्ञापन
Famous Celebrities who changed gender from surgery Saisha Shinde Caitlyn Jenner Bobby Darling Elliot Page
एलियट पेज - फोटो : social media
एलियट पेज

हॉलीवुड सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री एलियट पेज, जिन्हें पहले एलन पेज के नाम से पहचाना जाता था अक्सर सुर्खियां बटोरती हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने ट्रांसजेंडर होने की घोषणा की थी। साल 2020 के दिसंबर में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी थी कि उन्होंने अपना जेंडर चेंज कर लिया है और सर्जरी के बाद वह पुरुष बन गई हैं।
Upendra: दलित समुदाय पर कमेंट करने पर कन्नड़ अभिनेता के खिलाफ दर्ज हुई FIR, बढ़ते विरोध को देख मांगी माफी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed