फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stars Upcoming Movies: इन सितारों के फैंस के लिए खुशखबरी, इस साल दो या उससे ज्यादा फिल्मों में आएंगे नजर

Mon, 24 Jun 2024 04:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Mon, 24 Jun 2024 04:16 PM IST
सार

आज इस लेख में हम उन अभिनेताओं की बात करेंगे, जिनकी अभी से इस साल के अंत तक दो या उससे ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। 

विज्ञापन
Famous Stars Upcoming Movies 2024 Kamal Hassan Akshay Kumar Ajay Devgn Pawan Kalyan
दो या उससे ज्यादा फिल्मों में नजर आएंगे ये सितारे - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेप्रेमियों के लिए ये साल काफी खास रहने वाला है। इस साल कई बहुप्रतीक्षित फिल्में रिलीज हुई हैं और होने वाली हैं। इसके अलावा फैंस को भी अपने चहते अभिनेता को बार-बार पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा। इस साल कई ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी दो या उससे ज्यादा फिल्में आने वाले कुछ महीनों में रिलीज होने वाली हैं। कुछ तो ऐसे भी अभिनेता हैं, जिनकी फिल्में महीने भर से भी कम समय के अंतराल में रिलीज होने वाली हैं। ऐसे में अभिनेताओं के फैंस के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं होगा, जब वो अपने चहेते कलाकार को बार-बार पर्दे पर देख पाएंगे। आज इस लेख में हम उन अभिनेताओं की बात करेंगे, जिनकी अभी से इस साल के अंत तक दो या उससे ज्यादा फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं। 


Don Role: परदे पर असली डॉन का किरदार निभा चुके हैं ये कलाकार, इम्तियाज अली का नाम भी हैं शामिल

Famous Stars Upcoming Movies 2024 Kamal Hassan Akshay Kumar Ajay Devgn Pawan Kalyan
कमल हासन - फोटो : इंस्टाग्राम

कमल हासन
इस कड़ी में सबसे पहले नाम आता है मशहूर अभिनेता कमल हासन का। कमल हासन इस साल दो बहुप्रतीक्षित फिल्मों में नजर आने वाले हैं। सबसे पहले वो इस साल की सबसे बड़ी और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को नाग अश्विन निर्देशित कर रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्माण वैजयंती मूवीज के बैनर तले अश्विनी दत्त कर रहे हैं। इस फिल्म में पौराणिक कथाओं और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलने वाला है। फिल्म में कमल हासन के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका जैसे बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 27 जून 2024 को रिलीज होने वाली है। इसके बाद अभिनेता एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म को मशहूर निर्देशक शंकर ने निर्देशित किया है। फिल्म 12 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। कमल हासन के फैंस के लिए उन्हें एक महीने के अंतराल में दो बार पर्दे पर देखना किसी सौगात से कम नहीं होगा। 
Ulajh Release Date: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी जान्हवी कपूर की ‘उलझ’, नोट कर लें तारीख

Famous Stars Upcoming Movies 2024 Kamal Hassan Akshay Kumar Ajay Devgn Pawan Kalyan
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार हिंदी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार और सफल फिल्में दी हैं। अक्षय हर साल अपनी दो या उससे भी ज्यादा फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए ये साल भी काफी शानदार होने वाला है। अभिनेता इस साल 'सरफिरा', 'खेल खेल में', 'स्काई फोर्स', 'वेलकम टू जंगल' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं। इनमे से 'सरफिरा' फिल्म इस साल 12 जुलाई को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म 'वेलकम टू जंगल' क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर 2024 रखा गया है। इन फिल्मों के अलावा उनके अन्य फिल्मों की सटीक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि बाकी दोनों फिल्में भी इस साल ही रिलीज हो सकती हैं। 
सैफ-करीना ने सोनाक्षी-जहीर को दीं शादी की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Stars Upcoming Movies 2024 Kamal Hassan Akshay Kumar Ajay Devgn Pawan Kalyan
औरों में कहा दम था पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन
अजय देवगन अपनी बहुमुखी अभिनय क्षमता के कारण काफी मशहूर हैं। अपने तीन दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने कई शानदार फिल्में दी हैं और लगातार दर्शकों का मनोरंजन किया है। अजय के फैंस के लिए ये साल काफी मजेदार होने वाला है। वह इस साल दो से ज्यादा फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हालांकि, उनकी फिल्में 'औरों में कहां दम था' और 'सिंघम अगेन' के अलावा बाकि फिल्मों पर संशय बना हुआ है। अजय की आगामी फिल्म 'औरों में कहा दम था' इस साल 5 जुलाई 2024 को रिलीज हो रही है, जबकि 'सिंघम अगेन' दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिंघम अगेन कि रिलीज डेट 1 नवंबर 2024 रखा गया है। दोनों ही फिल्मों में अभिनेता के फैंस को उनकी बहुमुखी अभिनय क्षमता देखने को मिलेगा, 'औरों में कहां दम था' में उनका रोमांटिक अंदाज तो 'सिंघम अगेन' में उनका एक्शन अवतार दिखेगा।
Sarfira Song: 'सिरफिरा' का पहला गाना 'मार उड़ी' रिलीज, आम आदमी की आवाज बने अक्षय कुमार

विज्ञापन
Famous Stars Upcoming Movies 2024 Kamal Hassan Akshay Kumar Ajay Devgn Pawan Kalyan
पवन कल्याण - फोटो : इंस्टाग्राम

पवन कल्याण
पवन कल्याण साउथ फिल्मों के सुपरस्टार हैं। वह मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं। फिल्मों के अलावा वह राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। उनकी जनसेना पार्टी ने हाल में ही संपन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया और सत्ता में काबिज हुई। इस वक्त वह आंध्र प्रदेश के नौंवें उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। फिल्मों की बात करें तो उनकी कई फिल्में इस साल रिलीज को प्रस्तावित हैं, हालांकि उनके सक्रिय रूप से राजनीति में आने के बाद फिल्मों के रिलीज डेट पर थोड़ा संशय जरूर है। घोषणाओं के मुताबिक, वह इस साल 'ओजी', 'हरि हर वीरा मल्लू' और 'उस्ताद भगत सिंह' में नजर आने वाले हैं। फिल्म 'ओजी' की रिलीज डेट 27 सितंबर 2024 रखी गयी है। वहीं, 'हरि हर वीरा मल्लू'  की रिलीज डेट 20 सितंबर 2024 तय की गई है। इसके अलावा 'उस्ताद भगत सिंह' की रिलीज डेट 14 अगस्त 2024 को तय की गई है। हालांकि, निर्माताओं के तरफ से रिलीज डेट में बदलाव को लेकर अब तक कोई घोषणा नहीं हुई है। 
सोनाक्षी से शादी के बाद हनी सिंह ने क्यों दी जहीर को चेतावनी!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed