फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Fans: सितारों से मिलने हजारों किलोमीटर दूर से पहुंचे फैन, जानें किसने तय की कितनी लंबी दूरी

Sat, 16 Nov 2024 09:05 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 16 Nov 2024 09:05 PM IST
सार

Celebs Fans: पिछले कुछ दिनों में फिल्मी सितारों के कई प्रशंसक साइकिल और पैदल हजारों किलोमीटर की यात्रा करके उनसे मिलने पहुंचे। आइए जानते हैं किस अभिनेता से उनका प्रशंसक कैसे और कितनी दूरी तय करके मिलने पहुंचा।
 

विज्ञापन
Fans Travel Thousands of Miles to Meet Their Favorite Actors Junior NTR Allu Arjun Shahrukh Khan
हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर इन अभिनेताओं के प्रशंसक उनसे मिलने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
फिल्मी सितारे अपने अभिनय की बदौलत प्रशंसकों के दिल में उतर जाते हैं। पर्दे पर देखते-देखते प्रशंसकों को उनसे इतना लगाव हो जाता है कि वह उनसे मिलने के लिए बेचैन हो उठते हैं। कुछ वर्षों तक अपने पसंदीदा सितारे से मिलने का इंतजार करते हैं और कुछ सही मौके का। वहीं, कुछ प्रशंसक ऐसे भी होते हैं, जो इंतजार नहीं बल्कि प्रयास करते हैं। इन्हीं प्रशंसकों को ‘जबरा फैन’ की श्रेणी में रखा जाता है। आज हम आपको  ऐसे ही कुछ सितारों के प्रशंसकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर अपने पसंदीदा अभिनेता से मिलने उनके पास पहुंच चुके हैं। आइए जानते हैं विस्तार से…


 
Fans Travel Thousands of Miles to Meet Their Favorite Actors Junior NTR Allu Arjun Shahrukh Khan
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर
हाल ही में दक्षिण भारतीय अभिनेता जूनियर एनटीआर का एक प्रशंसक उनसे मिलने 600 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर पहुंचा। वह अभिनेता से मिलकर गदगद हो गया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक और अभिनेता का वीडियो भी तेजी के साथ वायरल हुआ। अभिनेता से मिलने के लिए उनके इस प्रशंसक ने कुप्पम से हैदराबाद तक पैदल यात्रा की।
Govinda: महाराष्ट्र चुनाव प्रचार के दौरान अचानक बिगड़ी गोविंदा की तबीयत, वापस मुंबई लौटे



 
Fans Travel Thousands of Miles to Meet Their Favorite Actors Junior NTR Allu Arjun Shahrukh Khan
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम @alluarjunonline
अल्लू अर्जुन
साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्टूबर 2024 को अल्लू अर्जुन का एक प्रशंसक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से साइकिल पर सवार होकर हैदराबाद पहुंचा। उसने लगभग 1600 किलोमीटर की दूरी तय की। प्रशंसक अल्लू अर्जुन से मिलकर इतना अभिभूत हुआ कि वह उनके पैरों में गिर पड़ा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हुआ था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fans Travel Thousands of Miles to Meet Their Favorite Actors Junior NTR Allu Arjun Shahrukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का एक जबरा फैन 95 दिनों तक उनके घर के बाहर उनका इंतजार करता रहा। इस फैन ने झारखंड से मुंबई तक का सफर तय किया और 95 दिनों तक मन्नत के बाहर डेरा जमाए रखा, ताकि शाहरुख से मिल सके। दो नवंबर को शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर इस प्रशंसक से मुलाकात की। शाहरुख ने अपने प्रशंसक को दस हजार रुपये भी दिए थे।

 
विज्ञापन
Fans Travel Thousands of Miles to Meet Their Favorite Actors Junior NTR Allu Arjun Shahrukh Khan
ऋतिक रोशन - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
ऋतिक रोशन
हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन से उनका एक प्रशंसक मिला। फरीदाबाद से ऋतिक रोशन का एक उत्साही प्रशंसक पिछले कुछ दिनों से मुंबई में अभिनेता के घर के बाहर डेरा डाले हुए था। एक वीडियो में उन्होंने बताया था कि उन्होंने फरीदाबाद से मुंबई तक का पूरा रास्ता साइकिल से तय किया और 22 दिनों में 14,000 किलोमीटर की दूरी तय की। उन्होंने चार दिनों तक ऋतिक के घर के बाहर धैर्यपूर्वक इंतजार किया और अंत में उनसे मिलने में कामयाब रहे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by official jadu (@jadu_boy79)



Ayushmann Khurrana: जब 'विक्की डोनर' की सफलता से बाधित हुआ आयुष्मान का निजी जीवन, पत्नी ताहिरा ने ऐसे की मदद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed