फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatima Sana Shaikh Birthday: जब फातिमा ने बनाया अभिनय छोड़ने का मन, फिर यूं बदली किस्मत; ऐसे बनीं 'दंगल गर्ल'

Sat, 11 Jan 2025 10:28 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Jan 2025 10:28 AM IST
सार

Fatima Sana Shaikh Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास किस्सों के बारे में...

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Birthday know unknown facts about dangal actress career struggle net worth films tv shows
फातिमा सना शेख का 33वां जन्मदिन - फोटो : अमर उजाला

फातिमा सना शेख आज इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री बन चुकी हैं। क्या आपको पता है कि अभिनेत्री ने बाल कलाकार के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं, मुख्य अभिनेत्री के तौर पर भी अपने अभिनय का दम दिखा कर बॉलीवुड की 'दंगल गर्ल' बन गईं। आज अभिनेत्री अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

Fatima Sana Shaikh Birthday know unknown facts about dangal actress career struggle net worth films tv shows
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

बाल कलाकार के रूप में भी किया काम
फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी, 1992 में मुंबई में हुआ। उनका जन्म कश्मीरी हिंदू पिता विपन शर्मा और कश्मीरी मुस्लिम मां राज तबस्सुम के घर हुआ था। उन्होंने 1997 में  सुपरस्टार कमल हासन अभिनीत चाची 420 नामक फिल्म से एक बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। उन्होंने अभिनय से ब्रेक लिया और शोबिज में लौट आईं और आकाश वाणी, बिट्टू बॉस और तहान जैसी फिल्मों में छोटी और सहायक भूमिकाएं कीं।

Fatima Sana Shaikh Birthday know unknown facts about dangal actress career struggle net worth films tv shows
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

टीवी में भी दिखाया अभिनय का दम
वैसे तो 1997 से ही फातिमा ने कई फिल्मों में भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन 2016 में आमिर खान के साथ 'दंगल' में गीता फोगाट की भूमिका निभाने के बाद उन्हें लोकप्रियता मिली। मुंबई की रहने वाली अभिनेत्री फातिमा सना शेख एक डांसर और फोटोग्राफर भी हैं। चाची 420 में बेबी गर्ल भारती की भूमिका निभाने के बाद फातिमा ने 2011 में बेस्ट ऑफ लक निक्की शो में भी एक एपिसोडिक भूमिका निभाई है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, फातिमा ने टेलीविजन इंडस्ट्री में भी हाथ आजमाया है। उन्होंने 'अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो' समेत कई मशहूर टीवी धारावाहिकों में काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Birthday know unknown facts about dangal actress career struggle net worth films tv shows
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

अभिनय छोड़ना चाहती थीं अभिनेत्री
दंगल से बड़ा ब्रेक पाने से पहले फातिमा सना शेख ने वयस्क होने पर कई फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई। उन्होंने संतोष सिवन की तहान (2008), लुन रंजन की आकाशवाणी (2013) जिसमें कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा ने अभिनय किया और पुलकित सम्राट की बिट्टू बॉस (2012) जैसी फिल्मों में छोटी भूमिकाएं निभाईं। हालांकि, दंगल तक पहुंचने का उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा, लेकिन फातिमा सना शेख ने इस बारे में चिंता करने के बजाय कुछ समय के लिए दूसरा पेशा अपनाने का फैसला किया। अभिनेत्री ने एक फोटोग्राफर के तौर पर काम किया थाा।

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Birthday know unknown facts about dangal actress career struggle net worth films tv shows
दंगल - फोटो : इंस्टाग्रामसोशल मीडिया

ऐसे मिली फिल्म 'दंगल'
फिल्मों में मुख्य भूमिका के रूप में अभिनय की शुरुआत करने से पहले, फातिमा सना शेख ने एक फोटोग्राफर के रूप में और कुछ विज्ञापन फिल्मों के लिए सहायक छायाकार के रूप में काम किया था। 2009 में फातिमा को फिल्म 'तहान' में उनकी भूमिका के लिए जर्मन स्टार ऑफ इंडिया पुरस्कार मिला। जब अभिनेत्री अभिनय छोड़ फोटोग्राफी में करियर बनाने की सोच रही थीं, तभी उन्हें 'दंगल' का ऑफर आया। अपनी किस्मत को एक और बार आजमाने वह फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन देने चली गईं। आखिरकार ऑडिशन के छह राउंड को पार कर उन्हें गीता फोगाट के किरदार के लिए चुन लिया गया। इसके बाद वह 'दंगल गर्ल' के नाम से भी मशहूर हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed