फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fatima Sana Shaikh: समुद्र की लहरों से खेलती नजर आईं फातिमा सना शेख, कहा- पांच दिन में सीख ली सर्फिंग

Mon, 23 Jun 2025 03:43 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 23 Jun 2025 03:43 PM IST
सार

Fatima Sana Shaikh Photos: अभिनेत्री फातिमा सना शेख श्रीलंका पहुंची हैं। यहां पहुंच कर उन्होंने सर्फिंग सीखी है। उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। देखें।

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh learn surfing shares photos in monokini
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह सर्फिंग (लहरबाजी) कर रही हैं। उन्होंने बताया है कि वह अपनी दोस्त के साथ श्रीलंका गईं और वहां सर्फिंग सीखी। तस्वीरों के साथ उन्होंने एक वीडियो भी शेयर की है। आइए देखते हैं।

Fatima Sana Shaikh learn surfing shares photos in monokini
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

तस्वीरों और वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फातिमा सना शेख ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि वह ब्लैक मोनोकिनी में सर्फिंग सीख रही हैं। तस्वीरों के साथ फातिमा ने जो वीडियो शेयर की है उसमें नजर आ रहा है कि वह समुद्र की लहरों पर तैर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)


Fatima Sana Shaikh learn surfing shares photos in monokini
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

फातिमा ने लिखी पोस्ट
तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए फातिमा सना शेख ने लिखा '5 दिन में सर्फिंग सीखने की कोशिश की और थोड़ा-थोड़ा सीख लिया। अपनी दोस्त अदिति सागर के साथ सर्फिंग करने का प्लान बनाया। आखिरी से दूसरे नंबर पर वीडियो में इसका सबूत है। अगर आप श्रीलंका में सर्फिंग सीखना चाहते हैं तो चंदू से सीखना। मैंने जिंदगी में कभी सर्फिंग नहीं की लेकिन इन्होंने मुझे सिखा दिया।'

यह खबर भी पढ़ें: Fatima Sana: फातिमा सना शेख ने इसलिए की ओटीटी की तारीफ, कहा- एक कलाकार तनाव मुक्त रहता है 

विज्ञापन
विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh learn surfing shares photos in monokini
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

यूजर्स ने किए कमेंट
फातिमा की तस्वीरों को कई यूजर्स पसंद कर रहे हैं और इसे लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आपने बहुत जल्दी सीख लिया।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'बहुत अच्छा मेरी जान।' एक और यूजर ने फातिमा की तारीफ करते हुए कहा 'बहुत अच्छा बहादुर लड़की।' एक दूसरे यूजर ने कहा है 'आपकी तस्वीरें बहुत अच्छी हैं। मैं आपको प्यार करता हूं।'

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh learn surfing shares photos in monokini
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम @fatimasanashaikh

फातिमा सना शेख के बारे में
आपको बता दें फातिमा सना शेख 1997 में फिल्म 'चाची 420' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने बड़े दिलवाले, खूबसूरत और वन टू का फोर में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत आमिर खान की 'दंगल' फिल्म में काम करने के बाद मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed