Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Film Shelved shahid kapoor Ashwatthama The Saga Continues salman khan sanjay leela bhansali Inshallah takht
{"_id":"67388114b8e137b09409db6c","slug":"film-shelved-shahid-kapoor-ashwatthama-the-saga-continues-salman-khan-sanjay-leela-bhansali-inshallah-takht-2024-11-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Film Shelved: एलान के बाद ठंडे बस्ते में चली गईं ये फिल्में, शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक को लगा तगड़ा झटका","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Film Shelved: एलान के बाद ठंडे बस्ते में चली गईं ये फिल्में, शाहिद कपूर से लेकर सलमान खान तक को लगा तगड़ा झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Sat, 16 Nov 2024 05:56 PM IST
सार
शाहिद कपूर की फिल्म अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज को फिलहाल रोक दिया गया है। इसके बंद होने की वजह इसका हाई बजट होना है। इससे पहले कई फिल्में हाई बजट होने के कारण ठंडे बस्ते में जा चुकी हैं।
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
जिस तरह से हिंदी सिनेमा का बुरा हाल है, अब कोई निर्माता ऐसे किसी स्टार पर दांव नहीं लगाना चाह रहा है, जिस पर फ्लॉप का ठप्पा लग चुका हो। बड़े से बड़ा सितारा भी अब बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की गारंटी नहीं रह गया। इस साल अक्षय कुमार की अब तक एक भी फिल्म नहीं हिट हो सकी है। अन्य कलाकारों के सितारे भी गर्दिश में हैं। अब खबर है कि अब शाहिद कपूर की फिल्म 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' को रोक दिया गया है। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं उन फिल्मों के कारण, जो बनने से पहले ही बंद हो गईं।
2 of 7
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @shahidkapoor
शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज' की घोषणा इस साल अमेजन प्राइम वीडियो के एक भव्य कार्यक्रम में की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन कन्नड़ फिल्म निर्माता सचिन बी रवि करने वाले थे और इसका निर्माण अमेजन स्टूडियो और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाना था। शाहिद ने कथित तौर पर फिल्म के लिए शारीरिक तैयारी शुरू कर दी थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बजट की कमी के कारण शाहिद कपूर की फिल्म अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज को फिलहाल रोक दिया गया है। इस फिल्म का शुरुआती बजट 500 करोड़ रुपये रखा गया था। हालांकि, फिल्म के प्री-प्रोडक्शन के आगे बढ़ने के साथ ही बजट बढ़ गया। पूजा एंटरटेनमेंट का कर्ज इसकी रुकावट में एक और कारण बन गया है।
3 of 7
करण जौहर
- फोटो : इंस्टाग्राम @karanjohar
करण जौहर की 'तख्त' और 'शुद्धि'
करण जौहर दो फिल्में 'तख्त' और 'शुद्धि' बनाने की घोषणा करके उन्हें स्थगित कर चुके हैं। 'तख्त' पीरियड ड्रामा फिल्म थी, जिसमें रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर, विक्की कौशल, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर को फाइनल किया गया था। इस फिल्म की शूटिंग साल 2020 में ही शुरू होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। करीना कपूर और ऋतिक रोशन को लेकर करण जौहर ने इससे पहले फिल्म 'शुद्धि' की घोषणा की थी। जब ऋतिक और करीना के साथ प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ा तो करण जौहर ने इसे वरुण धवन और आलिया भट्ट के साथ बनने का फैसला किया लेकिन आज तक यह फिल्म भी शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
संजय लीला भंसाली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संजय लीला भंसाली की 'इंशाअल्लाह'
संजय लीला भंसाली फिल्म 'इंशाअल्लाह' सलमान खान और आलिया भट्ट को लेकर बनाना चाह रहे थे, लेकिन शूटिंग शुरू होने से पहले सलमान खान और संजय लीला भंसाली के बीच वैचारिक मतभेद हो गया और फिल्म नहीं शुरू हो पाई। बाद में इस फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली ने ऋतिक रोशन से भी संपर्क किया, लेकिन उनके साथ भी बात नहीं जमी। संजय लीला भंसाली फिल्म की हीरोइन आलिया भट्ट को 'इंशाअल्लाह' के लिए पहले ही साइन कर चुके थे, इसलिए उसी फीस में उन्होंने आलिया भट्ट को लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' बना डाली।
विज्ञापन
5 of 7
विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम@vickykaushal09
आदित्य धर की 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा'
विक्की कौशल को लेकर 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' निर्देशित कर चुके आदित्य धर अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'द इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' विक्की कौशल को लेकर बनाना चाह रहे थे। इस फिल्म को लेकर उनकी बातचीत रॉनी स्क्रूवाला हुई, लेकिन शूटिंग शुरू होने से ऐन पहले उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपने हाथ खींच लिए। इसके बाद आदित्य धर ने जियो स्टूडियो के बात की लेकिन फिल्म में विक्की कौशल के नाम पर सहमति नहीं बनी और फिल्म बंद हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।