फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में सितारों का जमावड़ा, तृप्ति और सारा के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

Sun, 28 Jan 2024 11:11 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Jhanvi kapoor Sara Ali khan Tripti Dimri looks stole the limelight of event
फिल्म फेयर अवार्डस - फोटो : सोशल मीडिया
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आगाज हो चुका है। इस समारोह में बॉलीवुड की सभी दिग्गजों के साथ-साथ उभरते सितारों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। करण जौहर से लेकर सारा अली खान और जाह्नवी कपूर से लेकर विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में करिश्मा कपूर भी नजर आईं। वहीं कार्तिक आर्यन और आयुष्मान खुराना स्टेज पर अपने दमदार परफॉर्मेंस से धमाल मचाया।
Filmfare Awards 2024 Jhanvi kapoor Sara Ali khan Tripti Dimri looks stole the limelight of event
तृप्ति डिमरी - फोटो : सोशल मीडिया
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में तृप्ति डिमरी सिल्वर और ब्लैक रंग के गाउन में नजर आईं। रेड कार्पेट में तृप्ति का यह हॉट लुक काफी चर्चा में रहा। इस दौरान उन्होंने साल 2023 की अपने पसंदीदा फिल्म का जिक्र भी किया। उन्होंने 12वीं फेल को दिल छू जाने वाली फिल्म बताया। 
Filmfare Awards 2024 Live: बेस्ट स्टोरी के लिए ओएमजी 2- 'जोरम' को मिला अवॉर्ड, 12वीं फेल ने भी मारी बाजी

 
Filmfare Awards 2024 Jhanvi kapoor Sara Ali khan Tripti Dimri looks stole the limelight of event
जाह्नवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जाह्नवी कपूर ब्लैक गाउन में नजर आईं, कार्यक्रम में शिरकत के दौरान जाह्नवी ने टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार और संदीप रेड्डी वांगा से मुलाकात करती नजर आईं, ब्लैक गाउन में जाह्ववी काफी खूबसूरत नजर आईं। वहीं, सारा अली खान ने भी ब्लैक साइड क्रॉप गाउन में रेड कार्पेट पर जलवे बिखेरें। इस दौरान वे काफी मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं।
Bigg Boss 17: फिनाले में दिखा भाईजान का धांसू अंदाज, ब्लैक सूट-बूट में पहुंचे सलमान खान
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Jhanvi kapoor Sara Ali khan Tripti Dimri looks stole the limelight of event
विक्रांत मैसी और मेधा शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साल 2023 की सबसे सफल फिल्मों में से एक 12वीं फेल की जोड़ी भी नजर आईं। विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने भी रेड कार्पेट पर चार चांद लगाया। लाल रंग की साड़ी मेधा बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, ब्लैक सूट में विक्रांत भी काफी हैंडसम नजर आएं।
Filmfare Award 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड में शिरकत करने पहुंचे सीएम भूपेंद्र पटेल, सितारों से की मुलाकात
 
विज्ञापन
Filmfare Awards 2024 Jhanvi kapoor Sara Ali khan Tripti Dimri looks stole the limelight of event
रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एनिमल स्टार रणबीर कपूर ब्लैक रंग सूट में रेड कार्पेट पर पहुंचे। वहीं, करिश्मा कपूर और करीना कपूर ने साड़ी में कार्यक्रम में शिरकत की। लाल रंग की साड़ी में करीना बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं, वहीं, करिश्मा का लुक देखकर हर किसी की नजरें उन पर ठहर गई। 
Saudagar: दिलीप कुमार और राज कुमार के बीच सुभाष घई ने ऐसे कराई थी दोस्ती, सेट पर चुन्नू-मुन्नू बुलाते थे लोग
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed