फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर से कटा अरुण माशेट्टी का पत्ता, अब चार प्रतियोगियों के बीच कड़ा हुआ मुकाबला

Sun, 28 Jan 2024 10:00 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 28 Jan 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Who is top 5 contestant Arun Srikanth Mashetty know Unknown Fact about his Career Life and Family
अरुण माशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान के सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 का आज रविवार, 28 जनवरी को फिनाले चल रहा है। बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट में मन्नारा चोपड़ा, अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार और अरुण श्रीकांत माशेट्टी का नाम शामिल रहा। लेकिन, अब अरुण घर से बाहर हो गए हैं। अब सिर्फ चार प्रतिभागी घर में बचे हैं, जिनके बीच मुकाबला कड़ा हो चला है। बिग बॉस के घर अरुण का सफर काफी दिलचस्प रहा। चलिए जानते हैं अरुण माशेट्टी के बारे में...

Bigg Boss 17 Who is top 5 contestant Arun Srikanth Mashetty know Unknown Fact about his Career Life and Family
अरुण श्रीकांत माशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण हैदराबाद के रहने वाले हैं। लोग उन्हें चारमीनार के राजकुमार के नाम से भी जानते हैं। उनका जन्म 23 अक्टूबर को हैदराबाद में हुआ था। यही से उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की है। अरुण ने पेरिस, फ्रांस की रहने वालीं मलक माशेट्टी के साथ शादी की है। दोनों ने 15 मार्च 2021 को शादी रचाई। इनकी एक बेटी जूरी माशेट्टी है। 

शिरड़ी साईं बाबा के दर्शन करने पहुंचीं शिल्पा, देखें तस्वीरें

Bigg Boss 17 Who is top 5 contestant Arun Srikanth Mashetty know Unknown Fact about his Career Life and Family
अरुण श्रीकांत माशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण श्रीकांत माशेट्टी एक जाने-माने यूट्यूबर हैं। अचानक भयानक गेमिंग के नाम से उनका यूट्यूब पर पेज है। यूट्यूब पर अरुण के 653K सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर उनके एक मिलियन फॉलोवर्स हैं। सोशल मीडिया पर अरुण की काफी अच्छी फैन-फॉलोइंग है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ही गेमिंग वीडियोज के माध्यम से की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 17 Who is top 5 contestant Arun Srikanth Mashetty know Unknown Fact about his Career Life and Family
अरुण श्रीकांत माशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

अरुण के यूट्यूब कंटेंट की बात करें तो वह ज्यादातर लाइव स्ट्रीमिंग गेम और दुनियाभर के दूसरे ओमेगल सदस्यों से बातचीत करते हैं। अरुण का पूरा परिवार काफी पढ़ा-लिखा है। वह अक्सर अपनी पत्नी और परिवार के सदस्यों के साथ मजेदार वीडियोज भी बनाते हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 17 Who is top 5 contestant Arun Srikanth Mashetty know Unknown Fact about his Career Life and Family
अरुण श्रीकांत माशेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने एक बातचीत में बताया था कि कोरोना काल के दौरान उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके चलते वह डिप्रेशन में चले गए थे। इसके बाद उनके देख दोस्त ने उन्हें गेमिंग वीडियोज बनाने का आइडिया दिया था। बिग बॉस 17 में नजर आए अरुण टॉप 5 कंटेस्टेंट में से एक बनके उभरे हैं। शो में अरुण अपने हैदराबादी एक्सेंट की वजह से काफी पसंद किए गए हैं। 

Bigg Boss 17: प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा को मिली उनकी अलग पहचान, मासूमियत के लिए रखी जाएंगी याद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed