फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yashpal Sharma: 'लगान' में आमिर से ज्यादा यशपाल शर्मा को पसंद था अपना रोल, वजह के साथ फीस का भी किया खुलासा

Sun, 28 Jan 2024 06:54 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 06:54 PM IST
विज्ञापन
Yashpal Sharma liked his role more than Aamir in Lagaan revealed the reason along with the fee
आमिर खान और यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान स्टारर 'लगान' हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित और लोकप्रिय फिल्मों में से एक है। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1800 के दशक में ब्रिटिश राज की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इस फिल्म के हर किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इनमें से एक किरदार लाखा का भी है, जिसे अभिनेता यशपाल शर्मा ने निभाया था। हाल ही में एक साक्षात्कार में उन्होंने फिल्म में अपने किरदार और फीस के बारे में बताया।

Yashpal Sharma liked his role more than Aamir in Lagaan revealed the reason along with the fee
यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

साक्षात्कार में यशपाल शर्मा ने बताया कि उन्हे फिल्म 'लगान' में अपना किरदार सबसे बेहतरीन लगा था, क्योंकि उसमें हर तरह की विविधिता थी। उन्होंने कहा, 'जब मुझे लगान में लाखा की भूमिका मिली तो मैं इसके बारे में सोचकर बहुत खुश हुआ, क्योंकि मुझे फिल्म में लाखा की भूमिका मिली थी, जो मुझे सबसे अच्छी लगी थी। आमिर खान की मुख्य भूमिका की तुलना में भी मुझे लाखा की भूमिका अधिक पसंद आई थी, क्योंकि इसमें बहुत सारी विविधताएं थीं। क्योंकि इसमें प्रेम, ईर्ष्या, निगेटिव और पॉजिटिव सभी भावनाएं थीं'।

Yashpal Sharma liked his role more than Aamir in Lagaan revealed the reason along with the fee
यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

यशपाल शर्मा ने आगे कहा, 'मुझे बताया गया कि इस भूमिका के लिए ऑडिशन देना होगा और मैं तुरंत सहमत हो गया। मुंबई में आमिर खान के घर पर ऑडिशन देने के थोड़ी देर बाद मुझे एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था कि आपको इस भूमिका के लिए चुना गया है। आमिर खान के साथ लाखा की भूमिका निभाना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैं बहुत खुश था'।
Anil Kapoor: एनिमल से पहले इस फिल्म में रणबीर के पिता का रोल निभाना चाहते थे अनिल, इस वजह से अधूरी रही इच्छा

विज्ञापन
विज्ञापन
Yashpal Sharma liked his role more than Aamir in Lagaan revealed the reason along with the fee
यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, इस दौरान उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के लिए मिली फीस को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मैं एक गरीब पृष्ठभूमि से आया था, लेकिन मैंने खुद से कहा था की एक लाख से कम की फीस में नहीं मानूंगा, लेकिन मुझे यह भी डर था कि वे कहीं किसी और को इस भूमिका के लिए न ले लें'।
Noida Film City: किसके हाथों होगा नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण? अक्षय कुमार और बोनी कपूर ने दिया प्रेजेंटेशन

विज्ञापन
Yashpal Sharma liked his role more than Aamir in Lagaan revealed the reason along with the fee
यशपाल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
यशपाल ने आगे कहा, 'मेरी हालत ऐसी थी कि अगर वे मुझे 20,000 रुपये भी देते तो भी मैं ये भूमिका निभा लेता। जब मैं रीना दत्ता के ऑफिस पहुंचा, तो उन्होंने मुझसे कहा कि उनके पास ज्यादा बजट नहीं है और वे सभी को 1.5 लाख रुपये दे रही हैं, मैंने कहा नहीं मैडम कम से कम 2 लाख रुपये मिलना चाहिए और फिर वे मान गई'।
HanuMan Box Office: देश ही नहीं, दुनियाभर में दिखी 'हनुमान' की ताकत, वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची 250 करोड़ पार
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed