फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sreela Majumdar: ‘चोखेर बाली’ में ऐश्वर्या राय की आवाज बनीं श्रीला का निधन, अस्त हुआ मृणाल के सिनेमा का चांद

Sun, 28 Jan 2024 05:21 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:21 PM IST
विज्ञापन
Famous Bengali actress Sreela Majumdar died at the age of 65 she suffered from cancer know about her life
श्रीला मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा एक्ट्रेस श्रीला मजूमदार का निधन हो गया है। 65 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे पिछले तीन साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते शनिवार को कोलकाता स्थित आवास पर निधन हो गया। श्रीला के निधन से सिनेमा जगत में शोक लहर दौड़ गई। हर कोई उन्हें याद कर रहा है।

Famous Bengali actress Sreela Majumdar died at the age of 65 she suffered from cancer know about her life
श्रीला मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीला के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा,  'श्रीला एक सशक्त अभिनेत्री थीं, जिन्होंने कई महत्वपूर्ण भारतीय फिल्मों में उत्कृष्ट भूमिकाएं निभाईं। यह बंगाल फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है और हम उनकी शानदार उपस्थिति को याद करेंगे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं'।

Famous Bengali actress Sreela Majumdar died at the age of 65 she suffered from cancer know about her life
श्रीला मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि श्रीला, मृणाल सेन, श्याम बेनेगल और प्रकाश झा जैसे गंभीर फिल्म निर्माताओं की पसंदीदा अभिनेत्री में से एक थीं। अपने करियर में श्रीला ने 43 फिल्मों में काम किया। इसमें मृणाल सेन की साल 1980 में आई  'एक दिन प्रतिदिन' (एंड क्वाइट रोल्स द डॉन), साल 1982 की 'खारिज' (द केस इज क्लोज्ड) और साल 1981 की 'अकालेर संधाने' (इन सर्च ऑफ फैमिन) शामिल है, इसमें श्रीला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिन्हें समीक्षकों द्वारा भी खूब सराहा गया है।
Rajkumar Hirani: मतदाओं का जागरूक करने के लिए राजू हिरानी ने किया शॉर्ट फिल्म का निर्माण, ये सितारे आए नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Famous Bengali actress Sreela Majumdar died at the age of 65 she suffered from cancer know about her life
श्रीला मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीला ने श्याम बेनेगल की साल 1983 में आई फिल्म 'मंडी' (मार्केट प्लेस), प्रकाश झा की साल 1985 में आई फिल्म 'दामुल' (बॉन्डेड अनटिल डेथ) और उत्पलेंदु चक्रवर्ती की 'चोख' में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं, जो साल 1983 में रिलीज हुई थी। श्रीला की आखिरी फिल्म कौशिक गांगुली की 'पालन' थी, जो एक दिन प्रतिदिन की सीक्वल थी। इस फिल्म को भी काफी सराहना मिली थी।
हाशिये के सुपरस्टार 14: ‘हम लोग’ का नन्हे अब 60 साल का, लीड हीरो के तौर पर लॉन्च होने के बाद छोड़ दी इंडस्ट्री

विज्ञापन
Famous Bengali actress Sreela Majumdar died at the age of 65 she suffered from cancer know about her life
श्रीला मजूमदार - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीला मजूमदार को रितुपर्णो घोष की साल 2003 में आई फिल्म 'चोखेर बाली' (ए पैशन प्ले) में उनकी संवेदनशील आवाज की डबिंग के लिए भी जाना जाता था, जो उन्होंने ऐश्वर्या राय के लिए डब किया था। उनके निधन पर शोक जताते हुए रितुपर्णा सेनगुप्ता ने कहा, 'उन्होंने मृणाल सेन और अन्य फिल्म निर्माताओं के निर्देशन में कई यादगार प्रस्तुतियां दीं'। 
Bigg Boss 17: विक्की की हरकतों से नाराज हुईं अंकिता, रोहित शेट्टी के सामने बोलीं - थप्पड़ खाएगा वो जोर का

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed