Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Filmmaker Mudassar Aziz is happy with audience and critics response to film Khel Khel Mein talks about clash
{"_id":"66d16120d4c677c5d0081f6f","slug":"filmmaker-mudassar-aziz-is-happy-with-audience-and-critics-response-to-film-khel-khel-mein-talks-about-clash-2024-08-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khel Khel Mein: 'खेल खेल में' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से दुखी नहीं हैं निर्देशक, क्लैश से नहीं पड़ा कोई फर्क","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Khel Khel Mein: 'खेल खेल में' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से दुखी नहीं हैं निर्देशक, क्लैश से नहीं पड़ा कोई फर्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
Link Copied
इटैलियन फिल्म 'परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' पर आधारित 'खेल खेल में' बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इसे 15 अगस्त को सिनेमाघरों में उतारा गया था। बड़े सितारों से सजी इस फिल्म से फैंस को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन इसका टिकट खिड़की पर संघर्ष खत्म ही नहीं हो रहा है। अब फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि निर्देशक ने क्या कहा है।
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
फिल्म निर्माता मुदस्सर अजीज अपनी फिल्म खेल खेल में को दर्शकों और आलोचकों की प्रतिक्रिया से खुश हैं , जिसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। दो बड़ी फिल्मों 'स्त्री 2' और 'वेदा' के साथ रिलीज होने के बावजूद 'खेल खेल में' ने शुरुआत में खराब प्रदर्शन के बाद भी आगे बढ़ना जारी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
निर्देशक ने कहा, "मेरी राय में 'खेल खेल में' के साथ भावनात्मक लगाव होना स्वाभाविक है। इसलिए मैं कहूंगा कि 'कांतारा' और 'पुष्पा: द राइज' जैसी फिल्में, जब उन्होंने शुरुआत की, तो कई दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।" निर्देशक ने इसकी तुलना उन फिल्मों से की है, जिन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छा प्रदर्शन किया और फिर सिनेमाघरों में सफल रहीं, जैसे कि लापता लेडीज। इसलिए मुझे लगता है कि बदलाव आएगा।"
4 of 5
फिल्म 'खेल खेल में'
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
मुदस्सर अजीज ने आगे कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन उन्हें प्रभावित नहीं करता है। निर्देशक ने कहा, 'कुछ मामलों में आपको अतीत में महसूस होगा कि कुछ फिल्में एक गाने की वजह से शानदार सप्ताहांत पर पहुंच गई हैं और फिर फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई। या दूसरे मामले में, आप देख सकते हैं कि किसी फिल्म को विवाद की वजह से शानदार शुरुआती सप्ताहांत मिला है। इसलिए मुझे लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के प्रदर्शन की यही वजह है।'
विज्ञापन
5 of 5
'खेल खेल में' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब उनसे पूछा गया कि क्या फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लैश का कोई असर हुआ तो निर्देशक ने जवाब दिया, "मेरे हिसाब से यह थोड़ा मिला-जुला है। हम एक ऐसा समाज बन गए हैं जो बहुत जल्दी निर्णय ले लेता है। मैं खुद को भी इसमें शामिल करता हूं। इस मामले में, एक फिल्म निर्माता के तौर पर आपको लगता है कि अगर आपके मुख्य स्टार ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है, तो क्या यह बेहतर होगा कि हम उन्हें प्रदर्शन करने के लिए छुट्टी का सप्ताहांत दें? तो क्या हुआ अगर यह क्लैश है?"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।