फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mami Mumbai Festival 2024: अंबानी, महिंद्रा और बिजली का आभामंडल बेअसर, मामी को नहीं मिला टाइटल स्पॉन्सर!

Sun, 06 Oct 2024 01:44 PM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 06 Oct 2024 01:44 PM IST
विज्ञापन
For the first time in its history Mami Mumbai Film Festival does not get a title sponsor oct 19 to 24 2024
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

किसी एक खेमे की तरफ लगातार कथित झुकाव का किसी फिल्म फेस्टिवल पर कितना विपरीत असर हो सकता है, उसका ताजा उदाहरण है मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल को इस बार टायटल स्पॉन्सर न मिलना। फेस्टिवल की तरफ से इस बात को रविवार की सुबह सार्वजनिक किया गया है और फिल्मों के सुधी दर्शकों से इस संक्रमण काल में मदद देने की अपील भी की गई है। उल्लेखनीय यहां ये है कि मामी फिल्म फेस्टिवल के बोर्ड मेंबर्स में उद्योगपति ईशा अंबानी, आनंद महिंद्रा और अजय बिजली जैसे लोग शामिल हैं, फिर भी इस फेस्टविल का टायटल स्पॉन्सर बनने को कोई ब्रांड इस साल आगे नहीं आया है।

For the first time in its history Mami Mumbai Film Festival does not get a title sponsor oct 19 to 24 2024
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुंबई अकादमी ऑफ मूविंग इमेजेस (मामी) के बैनर तले इस फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत साल 1997 में की गई थी। निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की पत्नी और पत्रकार अनुपमा चोपड़ा इसकी संस्थापक हैं। अनुपमा ने अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान विस्टास मीडिया द्वारा प्रायोजित एक फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड भी बनाई है। फेस्टिवल और गिल्ड की वह साझा कड़ी हैं। विस्टास मीडिया के बारे में चर्चा है कि वह जल्द ही मुंबई की एक बड़ी फिल्म निर्माण कंपनी का अधिग्रहण करने वाला है और अनुपमा चोपड़ा विस्टास मीडिया के लिए ही फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड का काम देखती रही हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MAMI Mumbai Film Festival (@mumbaifilmfestival)

For the first time in its history Mami Mumbai Film Festival does not get a title sponsor oct 19 to 24 2024
मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक बीते दिनों अनुपमा चोपड़ा ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपनी एंटरटेनमेंट वेबसाइट फिल्म कंपेनियन को बंद करने का फैसला लिया और हॉलीवुड रिपोर्टर की भारतीय शाखा की प्रमुख बन गईं। हॉलीवुड रिपोर्टर और एक मिनरल वाटर कंपनी के साथ मिलकर उन्होंने अपना नया शो भी शुरू कर दिया है, जिसके तहत निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली का इंटरव्यू उन्होंने हाल ही मे किया है। अनुपमा चोपड़ा हिंदी सिनेमा के एक खास खेमे का लगातार समर्थन करने वाली पत्रकार की छवि रखती हैं और उनकी जेबी संस्था फिल्म क्रिटिक्स गिल्ड में भी बताते हैं कि वही समीक्षक रह सकते हैं, जो उनकी हां में हां मिलाते हों।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MAMI Mumbai Film Festival (@mumbaifilmfestival)

विज्ञापन
विज्ञापन
For the first time in its history Mami Mumbai Film Festival does not get a title sponsor oct 19 to 24 2024
घमासान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मामी फिल्म फेस्टिवल की जूरी और अन्य समितियों के गठन में भी अनुपमा चोपड़ा का ही दखल रहा है और इस साल अब तक जितनी भी जूरी फिल्म फेस्टिवल के लिए घोषित हुई हैं, उनमें भी उनका नजरिया और उनके निकटवर्ती फिल्मकारों का शामिल होना चर्चा मे रहा है। मामी फिल्म फेस्टिवल 19 अक्तूबर से शुरू होने वाला है। रविवार को फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों की तरफ  से सोशल मीडिया पर एक अपील जारी की गई जिसमें फेस्टिवल के प्रशंसकों और सुधी दर्शकों से हर साल की तरह इस साल भी सहयोग मांगा गया। इसी अपील में स्वीकार किया गया कि इस साल फेस्टिवल को कोई भी टायटल स्पॉन्सर नहीं मिला है और ये अपील उस प्रेस रिलीज के ठीक एक दिन बाद आई है जिसमें अनुपमा के नए शो का बखान है, इस शो की स्पॉन्सर एक मिनरल वाटर कंपनी है।
Race 4: 'रेस 4' में सैफ अली खान की वापसी पक्की, रमेश तौरानी ने की पुष्टि, जानें कब करेंगे आधिकारिक एलान?

विज्ञापन
For the first time in its history Mami Mumbai Film Festival does not get a title sponsor oct 19 to 24 2024
अनोरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल के मामी फेस्टिवल के कंपटीशन सेक्शन में 11 दक्षिण एशियाई फिल्में हैं, जिनमें ‘पूजा, सर’, ‘संतोष’ ‘विलेज रॉकस्टार्स 2’, ‘लिटिल जाफना’ की चर्चा इनके दूसरे फिल्म फेस्टिवलों मे शामिल होते समय भी काफी चर्चा में रही हैं। जियो स्टूडियोज की कुख्यात डाकू ददुआ के एनकाउंटर पर बनी उत्तर प्रदेश पुलिस के अफसर अमिताभ यश की बायोपिक ‘घमासान’ के अलावा मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘डेस्पैच’ का प्रीमियर भी मामी फिल्म फेस्टिवल मे होने जा रहा है। फेस्टिवल की क्लोजिंग फिल्म इस साल कान फिल्म फेस्टिवल का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार पाम डि ओर जीतने वाली फिल्म ‘अनोरा’ होगी।
Alia Bhatt: आलिया भट्ट नहीं थीं ‘डियर जिंदगी’ के लिए पहली पसंद! गौरी के दिमाग में चल रहा था किसी और का नाम?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed