{"_id":"67023c660c540b0c160b1157","slug":"alia-bhatt-was-not-the-first-choice-for-the-dear-zindagi-gauri-shinde-had-another-actress-name-in-her-mind-2024-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: आलिया भट्ट नहीं थीं ‘डियर जिंदगी’ के लिए पहली पसंद! गौरी के दिमाग में चल रहा था किसी और का नाम?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: आलिया भट्ट नहीं थीं ‘डियर जिंदगी’ के लिए पहली पसंद! गौरी के दिमाग में चल रहा था किसी और का नाम?
Sun, 06 Oct 2024 01:00 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:00 PM IST
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘जिगरा’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। अभिनेत्री यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा’ की शूटिंग भी कर रही हैं। आलिया ने बहुत ही कम समय में खुद को बॉलीवुड के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शामिल कर लिया। उन्होंने ‘राजी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’, ‘डार्लिंग्स’ जैसी बहुत सी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों ने उनकी जगह इंडस्ट्री में पक्की कर दी।
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
अभिनेत्री ने शाहरुख खान के साथ ‘डियर जिंदगी’ में अभिनय किया। इस फिल्म में उन्होंने शानदार भूमिका निभाई। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म के लिए आलिया पहली पसंद नहीं थीं। इस बारे में खुद अभिनेत्री ने एक साक्षात्कार के दौरान साझा किया। उन्होंने बताया कि वह डियर ‘जिंदगी’ के लिए गौरी की पहली पसंद नहीं थीं।
Shraddha Kapoor: लहंगे में श्रद्धा ने चुराया दिल, यूजर बोलें- चलने में हो रही दिक्कत, प्रशंसकों ने बताई वजह
Shraddha Kapoor: लहंगे में श्रद्धा ने चुराया दिल, यूजर बोलें- चलने में हो रही दिक्कत, प्रशंसकों ने बताई वजह
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
गौरी शिंदे, जो श्रीदेवी के साथ ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की सफलता के बाद वापसी कर रही थीं। उनके दिमाग में ‘डियर जिंदगी’ के लिए कोई और ही था। सीएनएन-आईबीएन के साथ बातचीत में अभिनेत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पता था कि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थीं?
विज्ञापन
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम @aliaabhatt
साक्षात्कार के दौरान आलिया ने साझा किया कि शाहरुख खान और करण जौहर, जो फिल्म के निर्माता भी थे, उन्होंने गौरी को आलिया पर विचार करने के लिए मनाया, क्योंकि उन्हें लगा कि वह भूमिका के लिए बहुत छोटी नहीं दिखेंगी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आलिया ने कहा, ‘मुझे पता है कि पहले कोई और भी इस फिल्म के लिए राजी था और फिर इस बारे में बातचीत हुई कि शायद यह फिल्म मेरे पास आ सकती है। मुझे बस इतना ही पता है। अगली बात जो मुझे पता है, वह यह कि गौरी मेरे पास आईं और हम राजी हो गए। अब, मुझे नहीं पता कि वह राजी हुईं या नहीं, शायद इसलिए क्योंकि मैं भी छोटी थी, लेकिन यह ठीक है क्योंकि कभी-कभी आपके निर्देशक को चीजों को थोड़ा अलग तरीके से देखना पड़ता है।’
विज्ञापन
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफवाह है कि इस फिल्म के लिए पहले कैटरीना कैफ को चुना गया था, लेकिन आखिरकार उनकी जगह आलिया को लिया गया। फिल्म के प्रदर्शन की बात की जाए तो इसने 68.45 करोड़ रुपये का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया था। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, कुणाल कपूर, अंगद बेदी और अली जफर कैमियो में नजर आए थे।
Bhool Bhulaiyaa 3: चंदू चैंपियन पिटा तो कार्तिक की आस बने रूह बाबा, रिलीज से पहले फिर खोल दिया दावों का पिटारा
Bhool Bhulaiyaa 3: चंदू चैंपियन पिटा तो कार्तिक की आस बने रूह बाबा, रिलीज से पहले फिर खोल दिया दावों का पिटारा