{"_id":"67022dc78f93bf1af600424e","slug":"shraddha-kapoor-ramp-walk-in-lehenga-users-see-difficulty-in-walking-fans-said-heavy-outfit-is-reason-2024-10-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shraddha Kapoor: लहंगे में श्रद्धा ने चुराया दिल, यूजर बोलें- चलने में हो रही दिक्कत, प्रशंसकों ने बताई वजह","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shraddha Kapoor: लहंगे में श्रद्धा ने चुराया दिल, यूजर बोलें- चलने में हो रही दिक्कत, प्रशंसकों ने बताई वजह
Sun, 06 Oct 2024 11:58 AM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘स्त्री 2’ की अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने शनिवार को नई दिल्ली में बेल्जियम के दूतावास में हैदराबाद स्थित कॉउचर ब्रांड ‘मिश्रु’ के लिए रैंप वॉक किया। अभिनेत्री की खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। श्रद्धा ने खूबसूरत लहंगे में सभी को चौंका दिया। हालांकि, प्रशंसकों ने देखा कि वह खूबसूरत तो लग रही हैं पर भारी-भरकम लहंगे की वजह से उन्हें चलने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
श्रद्धा ने लहंगे में सभी चौंका दिया
‘मिश्रु’ कॉउचर शोकेस के दौरान, श्रद्धा कपूर ने मोतियों और कढ़ाई वाला क्रीम कलर का लहंगा पहना था। इंस्टाग्राम पर पैपराजी ने वीडियो साझा किया, जिसमें श्रद्धा रैंप पर चलती, मुस्कुराती और अलग-अलग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
Karan Johar: करण जौहर को परेशान कर रहा ‘जिगरा’ के निर्देशक वासन का साक्षात्कार! हाथ जोड़कर की ये गुजारिश

- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
क्या श्रद्धा को चलने में हुई दिक्कत?
श्रद्धा की इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, एक यूजर ने कहा, ‘वह हमेशा की तरह शानदार दिख रही हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें इस लहंगे में चलने में मुश्किल हो रही है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा था, ‘उस ड्रेस या शायद उनके जूतों में कुछ अजीब है। उनकी चाल प्रभावशाली नहीं है, हालांकि वह प्यारी लग रही हैं।’

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
प्रशंसकों ने लहंगे को ठहराया दोषी
वहीं, एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने कहा, ‘वह आराम से नहीं चल पा रही थीं, उनके चेहरे का भाव ही सब कुछ बयां कर रहा था।’ एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘उन्होंने रैंप पर कमाल कर दिया, लेकिन समस्या यह है कि लहंगा नीचे से भारी है और उन्होंने इसके लिए अभ्यास नहीं किया था।’ एक और प्रशंसक ने कहा, ‘मुझे लगता है कि उनका लहंगा भारी है, इसलिए वह ठीक से चल नहीं पा रही थीं। वैसे भी वह खूबसूरत दिख रही हैं।

श्रद्धा कपूर का वर्क फ्रंट
श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री 2’ हाल ही में रिलीज हुई। वह इस फिल्म की सफलता का आनंद उठा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने शाहरुख खान की ‘जवान’ की लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
Bigg Boss 18: क्या बिग बॉस के घर में मेहमान बनकर आ रहा है गधा मैक्स? इस प्रतिभागी के साथ ले रहा हिस्सा