सब्सक्राइब करें

Freedom at Midnight: 'फ्रीडम एट मिडनाइट' से जुड़े आरिफ जकारिया और इरा दुबे, ये भूमिकाएं निभाते आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 11 May 2024 02:52 PM IST
विज्ञापन
Freedom at Midnight: Arif Zakaria and Ira Dubey joined Nikkhil Advani SonyLIV Series
फ्रीडम एट मिडनाइट - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikkhiladvani

निखिल आडवाणी ने जब से अपनी वेब सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' का एलान किया है, दर्शकों का उत्साह देखने लायक है। बीते दिनों सीरीज की पहली झलक सामने आई थी। साझा की गईं तस्वीरों में सिद्धांत गुप्ता को पंडित जवाहर लाल नेहरू, चिराग वोहरा को महात्मा गांधी और राजेन्द्र चावला को सरदार वल्लभभाई पटेल की भूमिका में देखा गया। अब निर्देशक निखिल आडवाणी ने मोहम्मद अली जिन्ना और जिन्ना की बहन फातिमा की भूमिका निभाने वाले कलाकारों के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।

Trending Videos
Freedom at Midnight: Arif Zakaria and Ira Dubey joined Nikkhil Advani SonyLIV Series
'फ्रीडम एट मिडनाइट' - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikkhiladvani

निखिल आडवाणी ने इस साल जनवरी के आखिर में पोस्ट साझा कर सीरीज की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। मई में पहली झलक सामने आई। अब सीरीज से दो नए कलाकारों के जुड़ने की जानकारी भी निखिल आडवाणी ने ही इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की है। ये दो कलाकार हैं- आरिफ जकारिया और इरा दुबे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Freedom at Midnight: Arif Zakaria and Ira Dubey joined Nikkhil Advani SonyLIV Series
आरिफ जकारिया - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikkhiladvani

आरिफ जकारिया बहुप्रतीक्षित सीरीज 'फ्रीडम एट मिडनाइट' में पाकिस्तानी लीडर मोहम्मद अली जिन्ना की भूमिका में दिखेंगे। वहीं, जिन्ना की बहन फातिमा का किरदार इरा दुबे अदा करती दिखेंगी। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' सीरीज इसी नाम से लिखी लैरी कॉलिन्स और डोमिनिक लैपिएर की किताब पर आधारित है। इस किताब में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में गहराई से लिखा गया है। 
Sugarcoated Karela: एयरलाइंस ने ‘पॉटी’ के वजन के हिसाब से बनाया सर्विस बिल, अंधेरी पुल बना कमाई का ऐसा धंधा

Freedom at Midnight: Arif Zakaria and Ira Dubey joined Nikkhil Advani SonyLIV Series
इरा - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikkhiladvani

निखिल आडवाणी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें लिखा है, 'बंटवारे की कोई भी ऐतिहासिक कहानी मोहम्मद अली जिन्ना के बिना अधूरी है। चिराग वोहरा की तरह ही आरिफ जकारिया को सीरीज में कास्ट किया गया है। आरिफ बेहद पतले-दुबले, लंबे हैं। उनके देखने और ब्रिटिश लहजे में बोलने के अंदाज से मैं तुरंत समझ गया कि सीरीज के लिए जिन्ना की हमारी तलाश आखिर पूरी हो गई है'।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nikkhil Advani (@nikkhiladvani)

विज्ञापन
Freedom at Midnight: Arif Zakaria and Ira Dubey joined Nikkhil Advani SonyLIV Series
'फ्रीडम एट मिडनाइट' - फोटो : इंस्टाग्राम-@nikkhiladvani

निखिल ने आगे लिखा है, 'जिन्ना की बहन फातिमा हमेशा साए की तरह अपने भाई के साथ रहीं। इरा सीरीज में फातिमा की भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए इरा ने बहुत मेहनत की है। बता दें कि राजकुमार संतोषी की फिल्म 'गांधी गोडसे एक युद्ध' में आरिफ जकारिया, भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के नेता आचार्य कृपलानी के रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा जी5 की सीरीज 'हुतात्मा' में वे नेहरू की भूमिका में नजर आए। वहीं, इरा को 'स्कूप' सीरीज में देखा जा चुका है। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' सीरीज सोनी लिव पर रिलीज होगी।
Abdu-Amira Love Story: अब्दु रोजिक की अनोखी लव स्टोरी, तीन महीने में ही दिल हार बैठे गायक, जानें पूरी कहानी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed