Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
French President Macron paid tribute to actor Alain Delon said he is a French monument and more than a star
{"_id":"66c2107823697b5c0d00001e","slug":"french-president-macron-paid-tribute-to-actor-alain-delon-said-he-is-a-french-monument-and-more-than-a-star-2024-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alain Delon: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने दी एलेन डेलन को श्रद्धांजलि, कहा- वो एक सितारे से भी बढ़कर थे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alain Delon: फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों ने दी एलेन डेलन को श्रद्धांजलि, कहा- वो एक सितारे से भी बढ़कर थे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Sun, 18 Aug 2024 08:47 PM IST
सार
फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एलेन के जाने से उनके प्रशंसकों के बीच गम का माहौल बना हुआ है। दुनियाभर में फैले उनके फैंस उन्हें अपने-अपने ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी सिलसिले में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी उन्हें अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
1 of 5
एलेन डेलन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alaindel.on
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फ्रांसीसी अभिनेता एलेन डेलन ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। एलेन के जाने से उनके प्रशंसकों के बीच गम का माहौल बना हुआ है। दुनियाभर में फैले उनके फैंस उन्हें अपने-अपने ढंग से श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसी सिलसिले में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी उन्हें अपनी ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
2 of 5
एलेन डेलन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alaindel.on
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एलेन डेलन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एलेन डेलन ने कई यादगार भूमिकाएं निभाईं थी। उन्होंने हमें झकझोर कर रख दिया है। इमैनुएल ने उन्हें याद करते हुए उनकी प्रमुख फिल्मों जैसे- मिस्टर क्लेन, रोको और समुराई का भी जिक्र किया। मैक्रों ने आगे कहा कि एलेन एक लोकप्रिय और रहस्यमयी थे इंसान थे। उन्होंने एलेन को एक सितारे से भी बढ़कर बताया और कहा कि वो फ्रांस के लिए एक धरोहर हैं।
3 of 5
एलेन डेलन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alaindel.on
फ्रांस के पूर्व संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने भी एलेन डेलन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने एलेन को अभिनय की दुनिया के सबसे महानतम कलाकारों में से एक बताया। साथ ही एलेन की तारीफ करते हुए उन्हें सिनेमा का राजकुमार भी बताया। उन्होंने कहा कि डेलन बेहद विनम्र, संकोची और शर्मीले इंसान थे। वो जब कभी अपने बात को सामने रखते थे तो उसे बड़े ही प्रभावशाली ढंग से कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एलेन डेलन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alaindel.on
फिल्म निर्देशक और फ्रांसीसी लेखक फिलिप लैब्रॉ ने ट्वीट करके एलेन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एलेन को अलविदा अलविदा कहते हुए लिखा कि वो एक असली सितारे थे और आकर्षक व्यक्तित्व वाले इंसान थे। बता दें कि एलेन ने 'द समुराई', 'बोर्सलिनो', 'द लेपर्ड' और 'रोक्को एंड हिज ब्रदर्स' समेत कई फिल्मों में काम किया था। साल 2019 में आए स्ट्रोक के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
एलेन डेलन
- फोटो : इंस्टाग्राम @alaindel.on
फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने भी अपनी ओर से एलेन डेलन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हमें लगता था कि एलेन अमर थे। उनकी प्रतिभा, करिश्मा और उनकी आभा ने उन्हें कम उम्र में ही हॉलीवुड के लिए तैयार कर दिया था, इसके बावजूद उन्होंने फ्रांस को ही चुना।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।