फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'शैतान' ने पहले ही दिन जमाया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 'आर्टिकल 370' की धमक भी बरकरार

Sat, 09 Mar 2024 08:07 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 09 Mar 2024 08:07 AM IST
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ajay Devgn R Madhavan Shaitaan Article 370 laapataa ladies Crakk movies Collection
शैतान, आर्टिकल 370 - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। इन फिल्मों में विविधता भी खूब है। अलग-अलग विषयों पर आधारित ये फिल्में दर्शकों का खूब ध्यान खींच रही हैं। एक तरफ फरवरी में रिलीज हुई यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' छाई हुई है। इसके अलावा आमिर खान के प्रोडक्शन की फिल्म 'लापता लेडीज' भी है। इस बीच शुक्रवार को अजय देवगन और आर.माधवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शैतान' भी रिलीज हो गई है। शुक्रवार को किस फिल्म ने बाजी मारी, आइए जानते हैं...

Friday Box Office Report: Ajay Devgn R Madhavan Shaitaan Article 370 laapataa ladies Crakk movies Collection
शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

'शैतान'
शुक्रवार को अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शैतान' रिलीज हुई। रिलीज के साथ ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की है। आंकड़ों के मुताबिक पहले दिन फिल्म ने 14.50  करोड़ रुपये का कारोबार किया है। यह फिल्म काला जादू पर आधारित है। आर.माधवन इसमें खलनायक की भूमिका में दिखे हैं।

Friday Box Office Report: Ajay Devgn R Madhavan Shaitaan Article 370 laapataa ladies Crakk movies Collection
लापता लेडीज रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

लापता लेडीज
किरण राव के निर्देशन में बनी 'लापता लेडीज' की कहानी और विषय की काफी तारीफ हो रही है। मगर, कमाई के मामले में यह फिल्म रफ्तार नही पकड़ पा रही है। ओपनिंग डे से ही फिल्म खास प्रदर्शन नहीं कर रही। आमिर खान के प्रोडक्शन की 'लापता लेडीज' बॉक्स ऑफिस पर सुस्त चाल चल रही है। 1 मार्च 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को 65 लाख रुपये का कारोबार किया, इसका टोटल कलेक्शन अभी 6.7 करोड़ रुपये तक पहुंचा है।
Kranti Redkar: समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को मिली जान से मारने की धमकी, पोस्ट कर किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ajay Devgn R Madhavan Shaitaan Article 370 laapataa ladies Crakk movies Collection
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आर्टिकल 370
23 फरवरी को रिलीज हुई यामी गौतम अभिनीत फिल्म आर्टिकल 370 का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है। वीकएंड में धांसू कमाई करने के बाद वीकडेज में भी यह अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'लापता लेडीज' और 'शैतान' जैसी फिल्मों के सामने भी इसकी शानदार कमाई जारी है। 15वें दिन (शुक्रवार को) फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए। 'आर्टिकल 370' का कुल कलेक्शन 59.55 करोड़ रुपये हो गया है। हालांकि, 'आर्टिकल 370' के साथ ही 23 फरवरी को रिलीज हुई 'क्रैक' का पत्ता सिनेमाघरों से साफ हो चुका है।
Oscars 2024: ऑस्कर के सुनहरे इतिहास में छपा है इन फिल्मों का नाम, एक-दो नहीं हासिल किए हैं कई सम्मान

विज्ञापन
Friday Box Office Report: Ajay Devgn R Madhavan Shaitaan Article 370 laapataa ladies Crakk movies Collection
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन की यह फिल्म अभी तक सिनेमाघरों में टिकी हुई है। हालांकि, कमाई के मामले में अब फिल्म की पकड़ पूरी तरह से ढीली पड़ चुकी है। 9 फरवरी को रिलीज हुई यह फिल्म अभी तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है। आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को (27वें दिन) इस फिल्म ने 40 लाख रुपये का कारोबार किया। फिल्म की टोटल कमाई 82.25 करोड़ रुपये हो गई है।
Bhumi Pednekar: भूमि ने मीडिया को समर्पित की भक्षक की सफलता, बोलीं- सच सामने लाने को सबकुछ कर देते हैं बलिदान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed