फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: ऐश्वर्या शर्मा ने गुम है किसी के प्यार में' को दिखाया ठेंगा, ये सितारे भी रातों-रात छोड़ चुके हैं शो

Sun, 07 May 2023 05:25 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 07 May 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
From Aishwarya Sharma to Erica Fernandez These TV Stars Defied  Hit Shows Overnight
टीवी सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत में सेलेब्स का आना जाना तो लगा ही रहता है। टीवी शोज की बात करें तो कभी कहानी को बढ़ाने के लिए नए फेस की एंट्री की जाती हैं तो कभी ऑडियंस की डिमांड को देखते हुए अच्छे-खासे किरदार को हटा दिया जाता है। अब बदलते दौर के साथ यह प्रचलन भी बदलने लगा है और अब सितारे खुद ही रातोंरात अच्छे खासे शोज को लात मारकर चले जाते हैं। हालांकि, उनके इस फैसले उनके फैंस भी काफी शॉक होते हैं। तो चलिए जानते हैं, उन सितारों के बारे में।

From Aishwarya Sharma to Erica Fernandez These TV Stars Defied  Hit Shows Overnight
ऐश्वर्या शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या शर्मा
टीवी के पॉपुलर शो 'गुम है किसी के प्यार में' पत्रलेखा का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने शो को अलविदा कह दिया है। अभिनेत्री ने खुद इस बात की घोषणा की थी कि अब वो इस शो का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, अभिनेत्री ने अभी तक शो छोड़ने की असल वजह का खुलासा नहीं किया है। इस सीरियल से ऐश्वर्या शर्मा को काफी फेम मिला था। 

From Aishwarya Sharma to Erica Fernandez These TV Stars Defied  Hit Shows Overnight
हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

हिना खान 
हिना खान बॉलीवुड की नहीं बल्कि टीवी जगत का भी जाना माना नाम हैं। हिना को असल पहचान शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली थी। हिना खान ने 'खतरों के खिलाड़ी' में हाथ आजमाने के लिए इस हिट शो को अचानक ही लात मार दी थी। इसके बाद वह बिग बॉस का भी हिस्सा रही थीं। उनके बाहर जाने से फैंस को भी काफी झटका लगा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
From Aishwarya Sharma to Erica Fernandez These TV Stars Defied  Hit Shows Overnight
अनेरी वजानी - फोटो : सोशल मीडिया

अनेरी वजानी
अभिनेत्री अनेरी वजानी टीवी जगत का काफी लोकप्रिय चेहरा है। अनेरी कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन अभिनेत्री को असल पहचान 'अनुपमा' में मालविका के किरदार से मिली थी। आपको बता दें कि अनेरी ने अचानक ही इस हिट टीवी शो को छोड़कर सभी को शॉक कर दिया था। उन्होंने यह फैसला 'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए उठाया था। हालांकि आज भी लोग शो में मुक्कू को याद करते हैं।

विज्ञापन
From Aishwarya Sharma to Erica Fernandez These TV Stars Defied  Hit Shows Overnight
एरिका फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

एरिका फर्नांडिस 
अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस को आज भी लोग  'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी ' को लेकर याद करते हैं। इस सीरियल में फैंस ने एरिका को काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि शो के हिट होने के बाद भी एरिका बीच में ही चली गई थीं। एरिका का कहना था कि उनके लिए शो में कुछ खास बचा नहीं है। इसके बाद वह ‘कसौटी जिंदगी की’ में भी नजर आई थीं, लेकिन इस सीरियल को दर्शकों का ज्यादा प्यार नहीं मिल पाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed