हिंदुस्तान की लोक कहानियों में भूत-प्रेतों का किस्सा जरूर होता है। इन डरावनी कहानियों में दिलचस्पी भी खूब ली जाती है और लोगों की इस दिलचस्पी को फिल्म निर्माताओं ने भी खूब भुनाया है। एक्शन, थ्रिलर, ड्रामा, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्में एक तरफ और हॉरर का तड़का एक तरफ। हॉरर फिल्मों की दीवानगी किस तरह है, इसका अंदाज फिलहाल तो 'स्त्री 2' के कलेक्शन पर नजर डालकर लगाया जा सकता है। हॉरर फिल्मों के प्रति दर्शकों की इस लगाव की नब्ज पकड़कर इसमें समय के साथ-साथ बदलाव भी हुए हैं। फिल्मों में पहले मेकअप के सहारे किरदारों को भूत-प्रेत का हुलिया दिया जाता था। लेकिन, अब तकनीक का सहारा लिया जाता है।
Horror Movies: 'दो गज जमीन के नीचे' से 'स्त्री 2' तक, तकनीक के सहारे कितनी बदली फिल्मों के भूतों की काया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी फिल्मों में किसी महिला किरदार को भूत या चुड़ैल बनाते वक्त उसके आंखों में लेंस लगाया जाता था। आखों में डार्क मेकअप के साथ लंबे-लंबे दांत फिक्स कर दिए जाते और बालों को कुछ ऊबड़-खाबड़ सा और बिखरा हुआ दिखाया जाता। ज्यादा से ज्यादा हुआ तो पैरों को उल्टा दिखा दिया। वहीं, लड़कों को भूत के रूप में दिखाते वक्त भी कुछ ऐसे ही प्रयोग होते थे। हैवी मेकअप और फटे-पुराने से कपड़े। लेकिन, अब तकनीक का जमाना है और वीएफएक्स का इस्तेमाल सिर्फ एक्शन सीक्वेंस के लिए नही नहीं, बल्कि भूतों को दिखाने के लिए भी होने लगा है। अब भूतों के डराने के लिए सिर्फ पानी की टप-टप और किवाड़ की चरमर ही नहीं सुनाई देती और भी कई प्रयोग हो रहे हैं।
‘दो गज जमीन के नीचे’ का भूत
यह फिल्म वर्ष 1972 में रिलीज हुई। यह फिल्म अमीर साइंटिस्ट राजवंश और उसकी धोखेबाज पत्नी अंजली की कहानी पर है। इसमें साइंटिस्ट का किरदार सुरेंद्र कुमार ने अइदा किया था। वहीं अंजली की भूमिका में शोभना नजर आईं। फिल्म क्योंकि हॉरर है तो इसमें काफी डरावने दृश्य हैं। इस फिल्म में सत्येन कप्पू, धूमल, हेलन और इम्तियाज खान जैसे कई सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म में राजवंश की संपत्ति के लिए अंजली उसे अपने पुराने प्रेमी के साथ मिलकर मार देती है और लाश को कब्रिस्तान में दफना दिया जाता है। फिर, अपनी मौत का बदला लेने के लिए राजवंश जॉम्बी के रूप में वापस आता है। फिल्म में जोंबी दिखाने के लिए एक्टर के हैवी मेकअप किया गया है।
Vedang Raina: वेदांग रैना ने साझा किया 'जिगरा' में काम करने का अनुभव, आलिया का साथ पाकर खुशी का ठिकाना नहीं
‘जानी दुश्मन’ में जब शत्रुघ्न बने भूत
हॉरर फिल्मों की लिस्ट में 'जानी दुश्मन' भी है। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा भूत के रूप में नजर आए। इस फिल्म में दुल्हन के जोड़े में किसी महिला को देखकर ‘भूत’ भड़क जाता था और उसे किडनैप कर लेता है। फिल्म में भूत को भालू की तरह दिखाया गया था। शत्रुघ्न सिन्हा के चेहरे पर हैवी मेकअप किया गया था। वहीं, भालू की तरह दिखाने के लिए बालों का भी इस्तेमाल किया गया। फिल्म में शत्रुघ्न सिन्हा एक और किरदार में भी थे इसलिए उनको दो-दो कॉस्ट्यूम बदलने पड़ते थे।
Zayed Khan: जायद ने साझा किया 'मैं हूं ना' के सेट से जुड़ा वाकया, बताया उनकी किस बात से शाहरुख को थी शिकायत
‘कंचना’ का भूत
साउथ सिनेमा की क्लासिक हॉरर फिल्मों में कंचना शामिल है। इस फिल्म के भूत ने दर्शकों पर अलग छाप छोड़ी। फिल्म में राघव नाम का एक कैमरामैन है, जो भूतों से डरता है। फिल्म की कहानी राघव लॉरेंस के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक आत्मा कब्जा कर लेती है। वह औरतों जैसा व्यवहार करने लगता है। फिल्म में एक लड़की को चुड़ैल बनाया गया है, लेकिन उसे डरावना दिखाने के लिए मेकअप नहीं बल्कि लाइटिंग और एक्प्रेशन्स का इस्तेमाल किया गया है।
Fardeen Khan: 14 साल के लंबे ब्रेक को खुद के लिए वरदान मानते हैं फरदीन, रितेश के साथ अपने बॉन्ड को बताया मजबूत