{"_id":"68a6fd178e367fb03f09e025","slug":"from-maa-to-thalaivan-thalaivii-bigg-boss-19-ott-movies-series-release-this-weekend-2025-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"OTT Releases: रोमांटिक-ड्रामा से लेकर एक्शन-थ्रिल तक, इस वीकेंड ओटीटी पर मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
OTT Releases: रोमांटिक-ड्रामा से लेकर एक्शन-थ्रिल तक, इस वीकेंड ओटीटी पर मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट
Fri, 22 Aug 2025 08:47 AM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Fri, 22 Aug 2025 08:47 AM IST
सार
OTT Release This Weekend: ओटीटी की दुनिया में दमदार कंटेंट इस वीकेंड भी दर्शको ंके लिए आने वाला है। फिल्मों से लेकर सीरीज-शोज तक, इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कौन-कौन से प्रोजेक्ट्स रिलीज हो रहे हैं, चलिए जानते हैं।
विज्ञापन
ओटीटी रिलीज
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का क्रेज लगातार बढ़ रहा है और हर हफ्ते दर्शकों को नई-नई कहानियां देखने को मिल रही हैं। इस वीकेंड पर भी ऑडियंस को काफी शोज और फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो हर जोनर का कंटेंट देखने वाली ऑडियंस को एक्साइटेड कर रहा है। इस हफ्ते का कंटेंट फैमिली ड्रामा से लेकर हॉरर, रोमांटिक-कॉमेडी और रियलिटी शो तक फैला हुआ है। आइए जानते हैं इस वीकेंड क्या कुछ खास देखने को मिलने वाला है।
फिल्म 'मां' में काजोल
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘मां’
22 अगस्त यानी आज से नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है फिल्म ‘मां जो कि एक मिथकीय हॉरर ड्रामा है। इस फिल्म में काजोल, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। कहानी एक ऐसी मां की है जो अपने परिवार को बचाने के लिए देवी काली का रूप धारण करती है और दैत्य के श्राप से टकराती है। ब्लड, ट्रेजेडी और अलौकिक घटनाओं से भरी यह फिल्म दर्शकों को हॉरर और मिथक का अनोखा संगम दिखाएगी। हालांकि सिनेमाघरों में ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।
ये खबर भी पढ़ें: World Senior Citizen Day: ‘बागबान’ से लेकर ‘पीकू’ तक, बुजुर्गों के जीवन का जश्न मनाती हैं ये फिल्में

'थलाइवन थलाइवी' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
‘थलाइवन थलाइवी’
तमिल रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘थलाइवन थलाइवी’ भी प्राइम वीडियो पर आज यानी 22 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। विजय सेतुपति और नित्या मेनन स्टारर इस फिल्म में शादीशुदा जोड़े की कहानी दिखाई गई है, जो रिश्तों में आने वाले संघर्ष और भावनाओं को हल्के-फुल्के अंदाज में दर्शाती है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है, जिससे ये देशभर के दर्शकों को जोड़ पाएगी।

मारीसन
- फोटो : एक्स
'मारीसन'
इसके अलावा तमिल फिल्म मारीसन भी 22 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फहाद फासिल की यह क्राइम थ्रिलर अब नेटफ्लिक्स पर मल्टी-लैंग्वेज (हिंदी, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़) में रिलीज हो चुकी है। थिएटर में हिट रही यह कहानी अब हर भाषा के दर्शकों तक पहुंचेगी।

शोधा
- फोटो : एक्स
'शोधा'
कन्नड़ अभिनेता-निर्देशक पवन कुमार की ये साइकॉलॉजिकल थ्रिलर सीरीज भी जी 5 पर रिलीज हो चुकी है। कहानी मनोवैज्ञानिक उलझनों और रहस्यमयी मोड़ों से भरी है।
ये खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: इस दिन से शुरू हो रहा बिग बॉस 19, सलमान खान ने की फैमिली के साथ देखने की अपील