{"_id":"680385a8f0a339a0ee044ddb","slug":"from-qala-to-logout-babil-khan-choose-to-play-challenging-roles-and-movies-in-his-short-career-2025-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Babil Khan: ‘लोक गायक’ से ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ तक, छोटे से करियर में बाबिल ने निभाए चुनौतीपूर्ण किरदार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Babil Khan: ‘लोक गायक’ से ‘सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर’ तक, छोटे से करियर में बाबिल ने निभाए चुनौतीपूर्ण किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आराध्य त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Apr 2025 04:45 PM IST
सार
Babil Khan Filmography: बाबिल खान ने अपने छोटे से करियर में ही अपनी एक पहचान बना ली है। बेशक अभी उन्हें अपने पिता इरफान खान की लीगेसी तक पहुंचने में काफी वक्त लगेगा, लेकिन अपने अब तक के छोटे से करियर में बाबिल अलग-अलग तरह के किरदार निभा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बाबिल खान
- फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘लॉगआउट’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इंटरनेट और सोशल मीडिया के फैले जाल को दिखाती इस फिल्म में बाबिल खान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बने हुए हैं। जो ऑनलाइन पॉपुलर्टी और असल जीवन की पहचान के बीच संघर्ष करता है। फिल्म में बाबिल के अभिनय की तारीफ की जा रही है। बाबिल ने अब तक अपने छोटे से करियर में अलग-अलग तरह के चुनौतीपूर्ण किरदार निभाए हैं। अपनी फिल्मोग्राफी से वो ये दर्शा रहे हैं कि वो साधारण रोल करने की बजाय अपने पिता के नक्शेकदम पर चलना चाह रहे हैं। इसलिए वो लीक से हटकर किरदार निभा रहे हैं। जानते हैं बाबिल की अब तक की फिल्मोग्राफी और उनके किरदारों के बारे में।
2 of 5
बाबिल खान (कला)
- फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k
कला (लोक गायक)
बाबिल खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत साल 2022 में आई फिल्म ‘कला’ से की थी। अनविता दत्त द्वारा निर्देशित यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बाबिल ने जगन नाम के एक लोक गायक का किरदार निभाया था। यह किरदार मास्टर मदन से प्रेरित है, जो एक महान लोक गायक थे। फिल्म की कहानी 1930-40 के दशक की मशहूर गायिका कला के जीवन पर आधारित है और जगन कला के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फिल्म का विषय काफी अलग था और बाबिल के अभिनय की काफी प्रशंसा भी हुई थी। ऐसी फिल्म से डेब्यू करके बाबिल ने ये दिखाने का प्रयास किया था कि वो इंडस्ट्री में अपनी अलग छाप छोड़ने आए हैं।
3 of 5
बाबिल खान (द रेलवे मैन)
- फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k
द रेलवे मैन (लोको पायलट)
साल 2023 में आई नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द रेलवे मैन’ भोपाल गैस त्रासदी में रेलवे कर्मचारियों की भूमिका पर आधारित है। इस सीरीज में बाबिल खान ने इमाद नाम के लोको पायलट का किरदार निभाया है। जिसकी ज्वाइनिंग के पहले ही दिन भोपाल गैस त्रासदी हो जाती है और वो रेलवे प्लेटफॉर्म पर फंसे लोगों की जान बचाने में जुट जाता है। चार एपीसोड की इस वेब सीरीज में बाबिल ने केके मेनन और आर माधवन जैसे दमदार कलाकारों के बीच भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस सीरीज को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों के द्वारा काफी सराहा गया था। साथ ही बाबिल के काम की भी काफी तारीफें हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बाबिल खान (फ्राइडे नाइट)
- फोटो : इंस्टाग्राम-@babil.i.k
फ्राइडे नाइट प्लान (शांत-शालीन छात्र)
‘फ्राइडे नाइट प्लान’ किशोरावस्था के दो भाइयों की कहानी है। जिनमें एक काफी शालीन और शांत है, जबकि दूसरा थोड़ा तेज है। एक दिन अपनी मां की गैरमौजूदगी में दोनों भाई फ्राइडे नाइट एंजॉय करने का प्लान बनाते हैं। फिर क्या होता है, ये इस फिल्म की कहानी है। फिल्म में बाबिल ने सिड मेनन का किरदार निभाया है, जो एक शांत और जिम्मेदार छात्र है। जो अपनी मां की गैरमौजूदगी में अपने छोटे भाई के साथ एक फ्राइडे नाइट पार्टी में जाता है। इस साधारण सी कहानी में बाबिल ने अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
5 of 5
लॉगआउट
- फोटो : एक्स
लॉगआउट (सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर)
बाबिल की हालिया रिलीज लॉगआउट भी ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई है। फिल्म में बाबिल ने प्रत्युष नाम के एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर का किरदार निभाया है। फिल्म डिजिटल दुनिया की प्रतिस्पर्धा और नकली पहचान के पहलुओं को उजागर करती है। कैसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर व्यूज और फॉलोअर्स के पीछे भागते हैं। फिल्म में बाबिल के अभिनय की काफी तारीफ हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।