फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Game Changer Song: 'गेम चेंजर' का दूसरा गाना जारी, 'रा मचा मचा' में जोशीले डांस मूव्स से राम चरण ने लगाई आग

Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Sep 2024 07:29 PM IST
विज्ञापन
Game Changer second song Raa Macha Macha out ram charan film new track from kiara advani film goes viral
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम

साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। लगातार फिल्म को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। दर्शक बेसब्री से फिल्म में राम चरण और कियारा आडवाणी को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं।  इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अभिनेता ने निर्देशक एस शंकर से हाथ मिलाया है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म के दूसरे गाने का प्रोमो जारी किया था। वहीं, अब उन्होंने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए दूसरा गाना जारी कर दिया है।


 

Game Changer second song Raa Macha Macha out ram charan film new track from kiara advani film goes viral
फिल्म 'गेम चेंजर' - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

राम चरण और कियारा आडवाणी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म गेम चेंजर का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। रा मचा मचा शीर्षक वाला यह ऊर्जावान ट्रैक बेहतरीन पार्टी एंथम है। इस गाने में राम चरण अपने प्रभावशाली डांस मूव्स दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। थमन एस द्वारा रचित गाने 'रा माचा माचा' को गायक नकाश अजीज ने गाया है। अनंथा श्रीराम द्वारा इसके बोल लिखे गए हैं।

Game Changer second song Raa Macha Macha out ram charan film new track from kiara advani film goes viral
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

गेम चेंजर के दूसरे सिंगल के तमिल और हिंदी वर्जन भी हैं, जिनमें तमिल में विवेक और कुमार ने हिंदी में गीत लिखे हैं। इससे पहले फिल्म के निर्माताओं ने शंकर और थमन के बीच एक मजेदार बातचीत का खुलासा किया था, जिसमें वे दोनों राम चरण के लिए इंट्रो गाने के बारे में बात कर रहे थे। उसी दौरान शंकर को बताया गया कि इस गाने में अभिनेता का सिंगल-शॉट डांस सीक्वेंस होगा। इसके अलावा निर्देशक-संगीतकार की जोड़ी ने यह भी खुलासा किया कि इस गाने में भारत भर के विभिन्न नृत्य संस्कृतियों को दिखाया जाएगा, जिसमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और अन्य जगहों के पारंपरिक रूप शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game Changer second song Raa Macha Macha out ram charan film new track from kiara advani film goes viral
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

एस शंकर द्वारा निर्देशित राम चरण अभिनीत गेम चेंजर में अभिनेता एक आईएएस अधिकारी की भूमिका में हैं, जो कई विरोधियों के खिलाफ राजनीतिक व्यवस्था को साफ करने का बीड़ा उठाता है। राजनीतिक थ्रिलर फिल्म कार्तिक सुब्बाराज द्वारा सुनाई गई कहानी पर आधारित है। फिल्म का संगीत थमन ने तैयार किया है, जिन्होंने इससे पहले राम चरण के जन्मदिन पर फिल्म का पहला सिंगल जरागंडी रिलीज किया था।

विज्ञापन
Game Changer second song Raa Macha Macha out ram charan film new track from kiara advani film goes viral
गेम चेंजर - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

शंकर द्वारा लिखित और निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है, जिसमें राम चरण दो भूमिकाओं में हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले इस फिल्म को दिल राजू ने निर्मित किया है। 'गेम चेंजर' की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। शमीर मुहम्मद द्वारा संपादन और तिररू द्वारा छायांकन किया गया है। फिल्म में एस थमन द्वारा संगीत दिया गया है। यह फिल्म 20 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed