सुपरस्टार रजनीकांत की 'वेट्टैयन' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के लिए सुपरस्टार ने निर्देशक टीजे ज्ञानवेल के साथ हाथ मिलाया है। हाल ही में फिल्म के निर्माताओं ने 'वेट्टैयन' का पहला गाना 'मनासिलायो' जारी किया था, जिसके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया। वहीं, आज निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है।
Vettaiyan: इस दिन धूम मचाएगा 'वेट्टैयन' का ट्रेलर, रजनीकांत के नए पोस्टर के साथ उठा रिलीज की तारीख से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अगले महीने रिलीज के लिए तैयार है। उससे पहले निर्माताओं ने घोषणा की है कि फिल्म का ट्रेलर 2 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का निर्देशन टीजे ज्ञानवेल ने किया है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का दमदार प्रीव्यू रिलीज किया है, जिसमें रजनीकांत को पुलिस अधिकारियों के बीच एक प्रसिद्ध एनकाउंटर विशेषज्ञ के रूप में दिखाया गया है। प्रीव्यू में विभिन्न पात्रों का परिचय भी दिया गया है और यह भी दिखाया गया है कि अमिताभ बच्चन का किरदार किस तरह एनकाउंटर के खिलाफ है।
अब, निर्माता ट्रेलर लॉन्च के लिए कमर कस रहे हैं, जिसका अनावरण 2 अक्तूबर को किया जाएगा। इसके साथ ही निर्माताओं ने रजनीकांत का नया पोस्टर भी साझा किया, जिसमें वे चश्मा लगाए दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर साझा करते हुए निर्माताओं ने कैप्शन में लिखा, 'लक्ष्य निर्धारित है। वेट्टैयन का ट्रेलर 2 अक्तूबर को आ रहा है। शिकार को पकड़ने के लिए तैयार हो जाइए।'
The Target is set! 🎯 The VETTAIYAN 🕶️ trailer is dropping on October 2nd. 🔥 Get ready to catch the prey. 🦅#Vettaiyan 🕶️ Releasing on 10th October in Tamil, Telugu, Hindi & Kannada!@rajinikanth @SrBachchan @tjgnan @anirudhofficial @LycaProductions #Subaskaran… pic.twitter.com/Qs8w8xJRqH
इससे पहले वेट्टैयन का गाना मनासिलायो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और तुरंत चार्टबस्टर बन गया है। निर्माताओं ने हाल ही में फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया। 'वेट्टैयन' के पहले गीत 'मनासिलायो' की सफलता के बाद संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने आज शुक्रवार, 20 सितंबर को फिल्म का दूसरा गाना 'हंटर वंतार' जारी किया। सिद्धार्थ बसरूर द्वारा गाया गया और अरिवु द्वारा लिखे गए बोलों के साथ यह गाना धमाकेदार म्यूजिक के साथ रजनीकांत के किरदार की झलक दिखाई गई थी।
'वेट्टैयन कई दिग्गज सितारों से सजी फिल्म होगी, जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार शामिल होंगे। रजनीकांत और राणा दग्गुबाती के अलावा, 'वेट्टैयन' में अभिनेता अमिताभ बच्चन, फहद फाजिल, राणा दग्गुबाती, मंजू वारियर, दुशारा विजयन, रितिका सिंह, जीएम सुंदर, रोहिणी, राव रमेश, रमेश थिलक, रक्षण और अन्य शामिल हैं। यह फिल्म 10 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है।