फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RC 16: इस दिन से शुरू होगी 'आरसी 16' की शूटिंग, जान्हवी कपूर के साथ पहले शेड्यूल में शामिल होंगे राम चरण

Wed, 20 Nov 2024 04:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 20 Nov 2024 04:05 PM IST
सार

अभिनेता राम चरण, जान्हवी कपूर के साथ अपने अगले बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं। अस्थायी रूप से आरसी 16 शीर्षक वाली इस फिल्म का निर्देशन बुच्ची बाबू सना द्वारा किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
game changer star ram charan janhvi kapoor film RC 16 1st shooting schedule to start on 22 november in mysore
आरसी 16 - फोटो : एक्स: @BuchiBabuSana

'आरसी 16' इस साल की की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसमें राम चरण और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के लिए राम चरण और निर्देशक बुची बाबू ने उप्पेना के बाद फिर हाथ मिलाया है। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं अब प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है, जो फिल्म की शूटिंग को लेकर है।

game changer star ram charan janhvi kapoor film RC 16 1st shooting schedule to start on 22 november in mysore
राम चरण-जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम: janhvikapoor

फिल्म का पहला शूटिंग शेड्यूल
राम चरण बॉलीवुड अदाकारा जान्हवी कपूर के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट आरसी 16 की शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं। बहुप्रतीक्षित ग्रामीण खेल ड्रामा फिल्म 22 नवंबर को मैसूर में अपना पहला शेड्यूल शुरू करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह शुरुआती शेड्यूल संक्षिप्त होगा, जिसमें कुछ प्रमुख दृश्यों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। प्रशंसक राम चरण और निर्देशक बुची बाबू सना के बीच सहयोग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने ब्लॉकबस्टर उप्पेना से लोकप्रियता प्राप्त की।

game changer star ram charan janhvi kapoor film RC 16 1st shooting schedule to start on 22 november in mysore
आरसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम

शिवा राजकुमार की पहली तेलुगु फिल्म
मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म दृढ़ संकल्प की एक भावनात्मक कहानी पेश करेगी। संगीत की रचना के लिए एआर रहमान को चुना गया है। आरसी 16 में कन्नड़ सुपरस्टार शिव राजकुमार भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म का शीर्षक अभी तक तय नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि निर्माता जल्द ही फिल्म के नाम से पर्दा उठाएंगे। इस फिल्म के जरिए शिवा राजकुमार तेलुगु सिनेमा में कदम रखेंगे। अभिनेता के जन्मदिन पर उन्होंने उनका पोस्टर जारी करते हुए कलाकारों की टीम में स्वागत किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
game changer star ram charan janhvi kapoor film RC 16 1st shooting schedule to start on 22 november in mysore
आरसी 16 - फोटो : एक्स: @SukumarWritings

जल्द होगा फिल्म के नाम का खुलासा
प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर अभिनेता का पोस्टर साझा कर कैप्शन में लिखा था, 'शिवा राजकुमार एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जो उनके कद के अनुरूप है।' वृद्धा सिनेमा, मैत्री मूवी मेकर्स के साथ मिलकर 'आरसी 16' का निर्माण कर रही है। फिल्म में एआर रहमान म्यूजिक कंपोजर हैं। आने वाले दिनों में निर्माता फिल्म के नाम और टीजर के साथ साथ ट्रेलर की जानकारी जल्द ही साझा करेंगे।

विज्ञापन
game changer star ram charan janhvi kapoor film RC 16 1st shooting schedule to start on 22 november in mysore
राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan

राम चरण की कडप्पा दरगाह की यात्रा
राम चरण और निर्देशक बुची बाबू सना को हाल ही में कडप्पा दरगाह की यात्रा के दौरान एक साथ देखा गया। कडप्पा दरगाह में 80वें राष्ट्रीय मुशायरा गजल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अभिनेता ने दुर्गा देवी मंदिर में भी जाकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कडप्पा की उनकी यात्रा ने संगीत के उस्ताद एआर रहमान से किया गया उनका वादा पूरा किया। राम चरण 41 दिन की अयप्पा दीक्षा का धार्मिक अनुष्ठान करते हैं, जो उनके लिए एक वार्षिक अनुष्ठान है। दीक्षा पूरी करने के बाद अभिनेता सबरीमाला जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed