सब्सक्राइब करें

Game Changer: अल्लू अर्जुन से खफा पवन कल्याण राम चरण पर फिदा, रिलीज करेंगे ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Dec 2024 05:34 PM IST
सार

Game Changer: पवन कल्याण ने दिल राजू को वो न्यौता स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने उप मुख्यमंत्री के हाथों अपनी अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज करने का अनुरोध किया है। 

विज्ञापन
Game changer trailer will be released by pawan kalyan as he angry with pushpa 2 the rule actor Allu Arjun
अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण, राम चरण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ये महीना ऐसी सियासत भरा रहा है कि एक बार तो दिल्ली में सियासत करने वाले भी चकराते नजर आ रहे हैं। साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के भाई और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पवन कल्याण के हाथ में इन दिनों इस सियासत की डोर है और इस डोर पर वह फिल्मी सितारों को अपने हिसाब से नचा रहे हैं। अल्लू अर्जुन के खिलाफ तेलंगाना सरकार की कार्रवाई को सही बताने वाले पवन कल्याण उनके फुफेरे भाई राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज करने को तैयार हो गए हैं।

Trending Videos
Game changer trailer will be released by pawan kalyan as he angry with pushpa 2 the rule actor Allu Arjun
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के बाद से दो फ्लॉप फिल्मों ‘आचार्य’ और ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आ चुके अभिनेता राम चरण की अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ के हालत शुरू से अच्छे नहीं हैं। ‘इंडियन 2’ में बुरी तरह मात खा चुके निर्देशक शंकर की इस फिल्म को लेकर राम चरण भी इतने आशंकित हैं कि फिल्म की रिलीज के दो हफ्ते बाकी होने के बावजूद फिल्म का ट्रेलर रिलीज नहीं हो सका। ये फिल्म मकर संक्रांति से चार दिन पहले 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Game changer trailer will be released by pawan kalyan as he angry with pushpa 2 the rule actor Allu Arjun
दिल राजू और पवन कल्याण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘गेम चेंजर’ में रामचरण लीड किरदार में हैं। अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद रिश्ते में रामचरण के मामा लगते हैं। राम चरण की मां सुरेखा रिश्ते में अल्लू अर्जुन की बुआ हैं। राम चरण के चाचा पवन कल्याण की अल्लू अर्जुन से कभी पटी नहीं क्योंकि अल्लू अर्जुन ने बीते चुनाव में भी उनकी विरोधी पार्टी का समर्थन किया था। फिल्म ‘गेम चेंजर’ के निर्माता दिल राजू इन दिनों तेलुगु फिल्म निर्माताओं के संगठन के अध्यक्ष हैं और सोमवार को उन्होंने आंध्र प्रदेश की राजधानी अमरावती पहुंचकर सूबे के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण से लंबी मुलाकात की।

Game changer trailer will be released by pawan kalyan as he angry with pushpa 2 the rule actor Allu Arjun
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जानकारी के मुताबिक पवन कल्याण ने दिल राजू को वो न्यौता स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने उप मुख्यमंत्री के हाथों अपनी अगली फिल्म ‘गेम चेंजर’ का ट्रेलर रिलीज करने का अनुरोध किया है। ये कार्यक्रम हैदराबाद में 4 जनवरी को होगा। इस बारे में सबसे पहले ‘अमर उजाला’ ने ही रविवार को खबर दी थी। फिल्म ‘गेम चेंजर’ में राम चरण के अलावा कियारा आडवाणी और अंजली भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में एस जे सूर्या, श्रीकांत और नवीन चंद्रा भी अहम भूमिकाओं में बताए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Game changer trailer will be released by pawan kalyan as he angry with pushpa 2 the rule actor Allu Arjun
गेम चेंजर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल मकर संक्रांति पर ‘गेम चेंजर’ के अलावा चार और फिल्में भी रिलीज की कतार में हैं। 10 जनवरी को ‘गेम चेंजर’ की रिलीज प्रस्तावित है। इसके ठीक दो दिन बाद फिल्म ‘डाकू महाराज’ भी रिलीज हो रही है। ठीक संक्रांति वाले दिन यानी 14 जनवरी को ‘संक्रांति वास्तुन्नम’ की रिलीज प्रस्तावित है। इसके अलावा ‘गुड बैड अगली’ का तेलुगु डब संस्करण और ‘मजाका’ भी संक्रांति पर रिलीज होने की तैयारी में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed