आज हर तरफ गणेश चतुर्थी पर्व की धूम है। जगह-जगह पंडाल सजे हैं। वहीं, कुछ लोग अपने घर बप्पा का स्वागत कर रहे हैं। बॉलीवुड में भी इस मौके पर खूब रौनक है। शिल्पा शेट्टी से लेकर अनन्या पांडे और पलक मुच्छल तक तमाम सितारों ने अपने घर गणपति बिठाए हैं। तो दूसरी तरफ कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को बधाई दी है। आइए देखते हैं...
Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा मोरया, बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की रौनक, राजकुमार राव ने घर पर ही बनाई प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस मौके पर पोस्ट शेयर कर फैंस को बधाई दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'आज के इस पावन दिवस की अनेक अनेक शुभकामनाएं, स्नेह आदर'।
इनके अलावा अभिनेता अक्षय कुमार ने भी गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ उन्होंने किसी दिलचस्प प्रोजेक्ट के एलान का भी संकेत दिया है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा और कंगना रनौत ने भी गणेश चतुर्थी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं।
A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)
इन दिनों फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा बटोर रहे राजकुमार राव ने भी पोस्ट साझा किया है। राजकुमार राव ने बप्पा की ईको फ्रेंडली मूर्ति खुद अपने घर बनाई है। उन्होंने लिखा है, 'मिलिए हमारे सुपर ईको फ्रेंडली गणपति जी से। इन्हें हमने घर पर बनाया है। गणपति बप्पा मोरया'।
इसके अलावा अनन्या पांडे के घर भी बप्पा विराजे हैं। उन्होंने भी सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं। अभिनेता अनुपम खेर ने भी गणेश चतुर्थी पर पोस्ट साझा कर बधाई दी है। इनके अलावा माधुरी दीक्षित, सोनम कपूर, दिलजीत दोसांझ, अल्लू अर्जुन आदि सितारों ने भी पोस्ट साझा किए हैं।
A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)