फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi 2025: सारा अली से लेकर माधुरी तक, ये सेलेब्स अपने घरों में करते हैं गणपति बप्पा का स्वागत

Wed, 27 Aug 2025 03:51 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 27 Aug 2025 03:51 PM IST
सार

Celebs On Ganesh Chaturthi: बॉलीवुड के तमाम सितारे हर साल अपने घर गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करते हैं और इस त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। जानिए उन सेलेब्स की लिस्ट।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025Bollywood Celebs Who Celebrate Ganpati Puja Salman Khan Ananya Pandey Sara Ali Khan
सारा अली खान, सोनाली बेंद्रे और माधुरी दीक्षित - फोटो : एक्स

आज बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस त्योहार को कई सितारे बहुत ही हर्ष के साथ हर वर्ष मनाते हैं। साथ ही वे गणपति बप्पा की मूर्ति भी अपने घर पर स्थापित करते हैं। इस कड़ी में सलमान खान, शिल्पा शेट्टी से लेकर माधुरी दीक्षित तक का नाम शामिल है।

Ganesh Chaturthi 2025Bollywood Celebs Who Celebrate Ganpati Puja Salman Khan Ananya Pandey Sara Ali Khan
सोनाली बेंद्रे - फोटो : एक्स

सोनाली बेंद्रे
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे हर वर्ष गणेश चतुर्थी बहुत ही धूमधाम से मनाती हैं और अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति स्थापित करती हैं। साथ ही एक्ट्रेस इस त्योहार की झलकियां अपने सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

Ganesh Chaturthi 2025Bollywood Celebs Who Celebrate Ganpati Puja Salman Khan Ananya Pandey Sara Ali Khan
सलमान खान - फोटो : यूट्यूब

सलमान खान 
दिग्गज अभिनेता सलमान खान के परिवार में भी गणेश चतुर्थी बहुत ही भव्य तरीके से मनाई जाती है। इस त्योहार को मनाने की एक्टर के घर पर एक परंपरा हो गई, जहां उनकी बहन अर्पिता शर्मा हर साल बप्पा को घर ले आती हैं। साथ ही इस पर्व पर पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है और भक्ति भाव से सभी के मंगलकामनाओं की प्रार्थना करता है।

यह खबर भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2025: अनन्या ने किया बप्पा का स्वागत, अनुपम-करीना समेत कई सेलेब्स ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025Bollywood Celebs Who Celebrate Ganpati Puja Salman Khan Ananya Pandey Sara Ali Khan
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

अनन्या पांडे
सिनेमाई दुनिया की युवा अभिनेत्री अनन्या पांडे भी भगवान श्री गणेश की परम भक्त हैं। एक्ट्रेस भी अपने घर पर बप्पा को स्थापित करती हैं और उनकी सेवा करती हैं। इस त्योहार को लेकर अभिनेत्री भक्तिभाव से सराबोर रहती हैं।

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2025Bollywood Celebs Who Celebrate Ganpati Puja Salman Khan Ananya Pandey Sara Ali Khan
शिल्पा शेट्टी - फोटो : एक्स

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी पिछले कई वर्षों से अपने घर पर गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत करती हैं और उनकी देखभाल करती हैं। इस त्योहार में उनका पूरा परिवार शामिल होता है। हालांकि, एक्ट्रेस ने इस बार सोशल मीडिया पर बताया कि वो परिवार में किसी के निधन के कारण यह पर्व नहीं मना पाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed