फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Collection: ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ के लिए शुभ रहा मंगलवार, ‘महावतार नरसिम्हा’ ने भी किया कमाल

Wed, 27 Aug 2025 08:02 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 27 Aug 2025 08:02 AM IST
सार

Box Office: मंगलवार का दिन 'कुली' और 'वॉर 2' के लिए शुभ रहा। दोनों की कमाई में कुछ हद तक बढ़त देखने को मिली। वहीं 'महावतार नरसिम्हा' ने भी ठीक प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : एक्स

थिएटर्स में इस वक्त तीन फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करती दिख रही हैं, जिनमें 'कुली', 'वॉर 2' और 'महावतार नरसिम्हा' शामिल है। मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के लिए खुशियां लाया, क्योंकि सभी फिल्मों की कमाई में गिरावट की बजाय कुछ न कुछ बढ़त देखने को मिली है। हालांकि 'वॉर 2' और 'कुली' में जबरदस्त टक्कर अभी भी जारी है। आइए जानते हैं किसने और कितने कमाए।

Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
कुली - फोटो : एक्स

कुली
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपने फिल्मी सफर का 50वां साल मना रहे हैं। इसके साथ ही उनकी फिल्म 'कुली' भी रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 65 करोड़ रुपये के साथ शानदार शुरुआत की थी। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन मंगलवार को फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए, जबकि इसने सोमवार को भी 3.25 करोड़ रुपये ही कमाए थे। 'कुली' ने अभी तक 13 दिनों में 263.85 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन अक्किनेनी, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, श्रुति हासन और सत्यराज अहम किरदार में हैं।

Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
'वॉर 2' - फोटो : X

वॉर 2
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर  की ‘वॉर 2’ के लिए मंगलवार अच्छा साबित हुआ और इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। मंगलवार को फिल्म ने 2.76 करोड़ रुपये कमाए, जबकि सोमवार को इसने 2.15 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से देखा जाए, तो 'वॉर 2' ने 13 दिनों में अभी तक 227.26 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के अलावा कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा, अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
महावतार नरसिम्हा - फोटो : एक्स

महावतार नरसिम्हा
अश्विन कुमार के निर्देशन में बनी 'महावतार नरसिम्हा' 33 दिनों बाद भी शानदार कमाई कर रही है। मंगलवार के दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपये कमाए, वहीं इसने सोमवार को 1.35 करोड़ रुपये कमाए थे। 'महावतार नरसिम्हा' ने 33 दिनों में 234.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म धीरे-धीरे भारत में 250 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच रही है। ये माइथोलॉजिकल फिल्म दर्शकों को दीवाना बना रही है।

विज्ञापन
Know Box office collection of coolie war 2 mahavatar narsimha
फिल्म 'वॉर 2' और कुली - फोटो : X

'कुली' ने 'वॉर 2' को पछाड़ा
रजनीकांत की 'कुली' और 'वॉर 2' में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हालांकि, 'कुली' ने 'वॉर 2' को पीछे कर दिया है। अगर मंगलवार की बात करें, तो 'वॉर 2', 'कुली'  से काफी पीछे नजर आ रही है। अब यह देखना दिलचस्प हो गया है कि ये सप्ताह फिल्मों के लिए कैसा साबित होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed