फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganesh Chaturthi: गणपति पूजा पर बहन शिल्पा शेट्टी के घर पहुंचीं शमिता, सोनू सूद ने पैपराजी को बांटी मिठाई

Sat, 07 Sep 2024 03:47 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 07 Sep 2024 03:47 PM IST
विज्ञापन
ganesh chaturthi shamita at shilpa shetty residence for pooja sonu sood perform aarati see celebs photos
गणपित पूजा पर सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज शनिवार को गणेश चतुर्थी के अवसर पर बॉलीवुड में खूब रौनक है। तमाम सितारे हर साल अपने घर बप्पा का स्वागत करते हैं। इस साल भी वही रौनक देखने को मिल रही है। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने घर पूजा रखी है, जिसमें उनकी बहन शमिता और मां भी शामिल होने पहुंचीं। दूसरी तरफ सोनू सूद ने भी अपने घर विधि-विधान से बप्पा की पूजा-अर्चना की और फिर प्रसाद में पैपराजी को मिठाई बांटते नजर आए।

ganesh chaturthi shamita at shilpa shetty residence for pooja sonu sood perform aarati see celebs photos
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी, तुषार कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस साल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की साथ में पहला गणेशोत्सव है। दोनों सितारे इस साल फरवरी में विवाह बंधन में बंधे। रकुल ग्रीन कलर की ड्रेस में नजर आईं तो जैकी कुर्ता पाजामा पहने दिखे। इसके अलावा तुषार कपूर ने अपने घर पर गणपति की पूजा अर्चना की और फिर पैपराजी को पोज देते नजर आए।
Salim Khan : सलीम खान का बयान- अभिनेता के बराबर फीस मांगने पर पागल कहते थे लोग, लेखकों को नहीं मिलती थी अहमियत

ganesh chaturthi shamita at shilpa shetty residence for pooja sonu sood perform aarati see celebs photos
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'गरीबों के मसीहा' कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद ने भी अपने घर गणपति बप्पा विठाए हैं। एक्टर ने पैपराजी के सामने पूरे विधि-विधान से न सिर्फ पूजा अर्चना की बल्कि, वे खुद बप्पा की आरती भी करते नजर आए। अभिनेता ने सपरिवार पूजा में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने सभी पैपराजी के बीच प्रसाद वितरित किया।
Ganesh Chaturthi: गणपति बप्पा मोरया, बॉलीवुड में गणेश चतुर्थी की रौनक, राजकुमार राव ने घर पर ही बनाई प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ganesh chaturthi shamita at shilpa shetty residence for pooja sonu sood perform aarati see celebs photos
भाग्यश्री, शमिता शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेत्री भाग्यश्री भी इस मौके पर गुलाबी रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। इसके अलावा शमिता शेट्टी अपनी मां को लेकर बहन शिल्पा शेट्टी के घर पूजा में हिस्सा लेने और बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं। लाल रंग के सूट में शमिता बेहद प्यारी नजर आईं।

विज्ञापन
ganesh chaturthi shamita at shilpa shetty residence for pooja sonu sood perform aarati see celebs photos
उर्वशी रौतेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

गणेश चतुर्थी के अवसर पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को भी पैपराजी ने स्पॉट किया। पर्पल कलर की ड्रेस में ट्रेडिशनल लुक में उर्वशी बेहद प्यारी लगीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed