फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghudchadi Trailer: संजय दत्त और रवीना टंडन की लव स्टोरी में हंसी की फुहारें, आ गया 'घुड़चढ़ी' का मजेदार ट्रेलर

Wed, 24 Jul 2024 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Jul 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Ghudchadi Movie Trailer: Sanjay Dutt raveena tandon Khushalii Kumar Parth Samthaan JioCinema film
घुड़चढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

एक्शन, बायोपिक और पौराणिक विषय पर आधारित फिल्मों से ऊबकर अगर कोई बढ़िया सी कॉमेडी फिल्म देखने की चाह है तो यह चाहत जल्द पूरी होने वाली है। संजय दत्त, रवीना टंडन, पार्थ समथान और खुशाली कुमार की फिल्म 'घुड़चढ़ी' कुछ ऐसी ही फिल्म है। आज इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें कॉमेडी का जबर तड़का है। 



Ghudchadi Movie Trailer: Sanjay Dutt raveena tandon Khushalii Kumar Parth Samthaan JioCinema film
घुड़चढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

फिल्म 'घुड़चढ़ी' 9 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का प्रीमियर जियो सिनेमा पर होगा। हाल ही में जियो सिनेमा की इस फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया गया था। अब मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है, जो कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म में संजय दत्त और रवीना टंडन को प्रेमी युगल के रूप में दिखाया गया है।

Ghudchadi Movie Trailer: Sanjay Dutt raveena tandon Khushalii Kumar Parth Samthaan JioCinema film
घुड़चढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

चिराग (पार्थ) की दादी एक दिन पोते की शादी देखने की इच्छा जाहिर करती है। दादी के इच्छा व्यक्त करते ही ऐसा संयोग बनता है कि चिराग की जिंदगी में मोहब्बत की घंटी बज जाती है। सेटिंग हो जाती है और बात शादी तक पहुंचती है। लेकिन, आगे बढ़ती इस मोहब्बत की कहानी में यूटर्न आता है और एंट्री होती है कर्नल वीर शर्मा (संजय दत्त) की। संजय दत्त फिल्म में पार्थ के पिता की भूमिका में हैं।
Janhvi Kapoor: अस्पताल में भर्ती होने पर हैंडीकैप और पैरालाइज महसूस कर रही थीं जान्हवी, कहा- चला भी नहीं गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghudchadi Movie Trailer: Sanjay Dutt raveena tandon Khushalii Kumar Parth Samthaan JioCinema film
घुड़चढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

सड़क पर जाम में फंसे कर्नल वीर सिंह अपनी कार से बाहर उतरकर देखते हैं तो दीदार होता है अपनी बिछुड़ चुकी महबूबा का, जिसकी भूमिका रवीना टंडन ने अदा की है। पहली नजर के प्यार की दूसरी मुलाकात काफी खास होती है और दोनों फिर से साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। मॉनसून के मौसम में प्यार की बातें होती हैं। शादी कर लेते हैं। लेकिन, कर्नल वीर शर्मा जैसे ही दुल्हन (रवीना टंडन) को लेकर घर में घुसते हैं, सबसे पहले बेटा हैरान हो जाता है, क्योंकि अपनी ही प्रेमिका की मां अब उसकी दूसरी मम्मी बन चुकी होती हैं।
Akshay Kumar: अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों पर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कंटेंट के प्रति हो गए हैं अधिक सजह

विज्ञापन
Ghudchadi Movie Trailer: Sanjay Dutt raveena tandon Khushalii Kumar Parth Samthaan JioCinema film
घुड़चढ़ी - फोटो : वीडियो ग्रैब

अब मोहब्बत की खातिर बाप-बेटे और मां-बेटी के बीच तकरार होती है। माता-पिता के फैसले के चलते दो प्रेमी-प्रेमिका भाई-बहन बनने की कगार पर हैं। उधर दादी का सपना है पोते को दूल्हा बनते देखने का, लेकिन बेटा घोड़ी से उतरने को तैयार नहीं। इस खींच-तान में हंसी की फुहारे हैं। कुल मिलाकर ट्रेलर तो शानदार है। देखना होगा पिक्चर के क्या हाल हैं? 
Mookuthi Amman 2: 'मूकुथी अम्मन' का बनेगा सीक्वल, देवी रूप में नजर आएंगी नयनतारा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed