Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Global Box Office Godzilla X Kong The New Empire becomes highest grossing film of the MonsterVerse With $570M
{"_id":"66667a1b33958f66e20368cd","slug":"global-box-office-godzilla-x-kong-the-new-empire-becomes-highest-grossing-film-of-the-monsterverse-with-570m-2024-06-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Godzilla X Kong: मॉन्स्टरवर्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी गॉडजिला X कॉन्ग द न्यू एम्पायर, जानें कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Godzilla X Kong: मॉन्स्टरवर्स की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी गॉडजिला X कॉन्ग द न्यू एम्पायर, जानें कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Mon, 10 Jun 2024 09:30 AM IST
सार
सोनी की 'घोस्टबस्टर्स: फ्रोजन एम्पायर' ईस्टर वीकेंड पर रिलीज होनी थी, जो 22 मार्च तक के लिए आगे बढ़ा दी गई थी। इसने वार्नर के लिए शानदार सप्ताहांत पर कदम रखने और उसे अपने कब्जे में लेने का सुनहरा अवसर बनाया।
विज्ञापन
1 of 5
गॉडजिला x कॉन्ग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू एम्पायर' लीजेंडरी और वार्नर ब्रदर्स मॉन्स्टरवर्स फ्रैंचाइजी में दुनिया भर में 57 करोड़ डॉलर यानी कि भारतीय मुद्रा में लगभग 4759 करोड़ रुपये की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। यह मॉन्स्टरवर्स चैंपियन 2017 की पिछली फिल्म 'कोंग स्कल आइलैंड' से भी आगे निकल गई है। इसने 56 करोड़ 86 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 4747 करोड़ रुपये) की कमाई की थी। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू एम्पायर' ब्राजील, कोलंबिया, फ्रांस, भारत, इंडोनेशिया, मैक्सिको और यूएई समेत 35 बाजारों में सबसे अधिक कमाई करने वाली मॉन्स्टरवर्स फिल्म है।
2 of 5
गॉडजिला X कॉन्ग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोनी की 'घोस्टबस्टर्स: फ्रोजन एम्पायर' ईस्टर वीकेंड पर रिलीज होनी थी, जो 22 मार्च तक के लिए आगे बढ़ा दी गई थी। इसने वार्नर के लिए शानदार सप्ताहांत पर कदम रखने और उसे अपने कब्जे में लेने का सुनहरा अवसर बनाया। ऐतिहासिक रूप से जो 'क्लैश ऑफ द टाइटन्स', 'रेडी प्लेयर वन' और 2021 की 'गॉडजिला बनाम कांग' के साथ स्टूडियो के लिए एक समृद्ध लॉन्चपैड रहा है। इसने चार करोड़ 81 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 401 करोड़ रुपये) की घरेलू ओपनिंग दी थी। 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू एम्पायर' से ईस्टर सप्ताहांत में चार करोड़ पांच लाख की उम्मीद थी। मगर इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर आठ करोड़ डॉलर और ओवरइंडेक्स पर 19 करोड़ चार लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 1619 करोड़ रुपये) का कारोबार किया।
एडम विंगार्ड द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2021 की 'गॉडजिला बनाम कांग' (जिसने 47 करोड़ एक लाख डॉलर और भारतीय मुद्रा में लगभग 3925 करोड़ रुपये कमाए थे) के बाद दूसरी फिल्म है, जो लीजेंडरी/वार्नर ब्रदर्स की 'ड्यून: पार्ट टू' के 71 करोड़ 18 लाख डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 5943 करोड़ रुपये) के बाद 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। लोगों को ये लगा रहा ता कि इस फिल्म को देखने को शौक खत्म हो गया है। मगर इस फिल्म की शानदार कमाई ने सभी को चौंका दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गॉडजिला x कॉन्ग द न्यू एंपायर
- फोटो : सोशल मीडिया
2014 की 'गॉडजिला' घरेलू कलेक्शन के मुताबिक अभी भी 20 करोड़ छह लाख डॉलर (1675 करोड़ रुपये) की कमाई के साथ पांच फिल्मों में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। न्यू एम्पायर की ऑफशोर कमाई मॉन्स्टरवर्स फ्रेंचाइजी के लिए कोंग स्कल: आइलैंड की 40 करोड़ छह लाख डॉलर (3345 करोड़ रुपये) की कमाई के बाद दूसरी सबसे अच्छी कमाई करने वाली फिल्म है।
विज्ञापन
5 of 5
गॉडजिला X कॉन्ग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गॉडजिला एक्स कॉन्ग द न्यू एम्पायर' भारत में एक करोड़ छह लाख डॉलर की कमाई के साथ वार्नर ब्रदर्स की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। न्यू एम्पायर के लिए अन्य सर्वाधिक कमाई वाले क्षेत्रों में मैक्सिको तीन करोड़ 37 लाख डॉलर (281 करोड़ रुपये), यूके 1 करोड़ 81 लाख डॉलर (151 करोड़ रुपये), फ्रांस में एक करोड़ 24 लाख डॉलर (103 करोड़ रुपये), ऑस्ट्रेलिया में एक करोड़ 23 लाख डॉलर (102 करोड़ रुपये), जापान में एक करोड़ आठ लाख डॉलर (90 करोड़ रुपये), इंडोनेशिया में 92 लाख (76 करोड़ रुपये), ब्राजील में 84 लाख (70 करोड़ रुपये), ताइवान में 77 लाख डॉलर (64 करोड़ रुपये), जर्मनी 71 लाख डॉलर (59 करोड़ रुपये) और स्पेन में 68 लाख (56 करोड़ रुपये) डॉलर शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।