सब्सक्राइब करें

Good bad Ugly: हैदराबाद में आज शुरू होगी 'गुड बैड अग्ली' की शूटिंग, इन दमदार दृश्यों को फिल्माएंगे अजित

एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 10 May 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
Good bad Ugly shooting to start in hyderabad today ajith to shoot film introduction song fighting and sequence
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार

साउथ सुपरस्टार इन दिनों अपनी फिल्म 'गुड बैड अग्ली' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसके साथ ही वे आगामी फिल्म 'विदा मुयार्ची' के निर्माण में व्यस्त हैं। इस फिल्म के निर्माण के दौरान ही उन्होंने अपनी नई फिल्म 'गुड बैड अग्ली' की जानकारी साझा की थी। वहीं अब उन्हें इस फिल्म पर काम करने का समय मिल चुका है और उन्होंने इस फिल्म की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आई है।

Trending Videos
Good bad Ugly shooting to start in hyderabad today ajith to shoot film introduction song fighting and sequence
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार

अभिनेता अपनी फिल्म के लिए निर्देशक अधिक रविचंद्रन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अब वे इस फिल्म पर काम भी शुरू कर चुके हैं। कई दिनों से फिल्म पर लगातार कई जानकारियां सामने आ रही थीं। इससे पहले फिल्म में अजित के किरदार को लेकर भी खुलासा हुआ था। वहीं अब खबर आ रही है कि अजित फिल्म की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। इस फिल्म का पहला शेड्यूल आज हैदराबाद में शुरू होगा।
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिन्हा ने बिग बॉस 17 के विजेता को किया रोस्ट, गुस्से से तिलमिला उठे मुनव्वर फारूकी

विज्ञापन
विज्ञापन
Good bad Ugly shooting to start in hyderabad today ajith to shoot film introduction song fighting and sequence
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार

नई जानकारी के अनुसार, 'गुड बैड अग्ली' की टीम हैदराबाद शेड्यूल में अजित पर एक भव्य सामूहिक परिचय गीत और फाइट सीक्वेंस फिल्माएगी। वहीं अब दर्शकों को उम्मीद है कि यहां शूट होने वाला गीत भव्य होगा। इसके साथ ही उन्हें एक्शन सीक्वेंस में भी कुछ खास देखने को मिलेगा। इससे पहले खुलासा हुआ था कि अजित फिल्म में तीन अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे।
Heeramandi: 'कुछ तो लोग कहेंगे...', 'हीरामंडी' को लेकर दर्शकों से मिल रही नफरत पर शर्मिन सहगल ने तोड़ी चुप्पी

Good bad Ugly shooting to start in hyderabad today ajith to shoot film introduction song fighting and sequence
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार

रिपोर्ट्स के अनुसार, अजित फिल्म में तीन अलग-अलग लुक में होंगे। अजित के तीन किरदार फिल्म के नाम 'गुड बैड अग्ली' को दिखाएंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि अजित एक नकारात्मक किरदार भी निभा सकते हैं। वहीं उनके एक किरदार काले बाल वाले युवा का होगा। कुछ हिस्सों में वे पोनीटेल के साथ नजर आएंगे। हालांकि, आधिकारिक जानकारियों का इंतजार बाकी है।

विज्ञापन
Good bad Ugly shooting to start in hyderabad today ajith to shoot film introduction song fighting and sequence
अजित कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम: अजित कुमार

वहीं, बात करें 'गुड बैड अग्ली' की तो यह एक को एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन अधिक रविचंद्रन करेंगे। फिल्म का संगीत राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता संगीतकार देवी श्री प्रसाद द्वारा तैयार किया जाएगा। सिनेमैटोग्राफी अबिनंदन रामानुजम करेंगे और संपादन विजय वेलुकुट्टी द्वारा किया जाएगा। फिल्म का निर्माण नवीन ने माइथ्री मूवी के बैनर तले किया है। फिल्म पोंगल 2025 के दौरान रिलीज होने वाली है।
Priyanka Chopra-Nick: प्रियंका चोपड़ा ने निक की तारीफ में लिखा पोस्ट, 'पावर बैलड' से साझा किया पति का लुक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed